छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, DRG के 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत
Naxalite Attack in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने कुटरू क्षेत्र के बेदरे में जवानों को लेकर जा रहे वाहन पर IED ब्लास्ट किया है। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बस्तर रेंज IG ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:- Gariaband BJP Jila President : अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, श्रीचंद सुंदरानी ने की घोषणा

बस्तर IG ने बताया कि कि बीजापुर से जवान ऑपरेशन कर वापस लौट रहे थे। इस बीच अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया है, जिसकी चपेट में आने से दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान समेत एक ड्राइवर की जान चली गई। (Naxalite Attack in Bijapur)

हमले में कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले शनिवार देर रात अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने 2 महिला समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। (Naxalite Attack in Bijapur)
सुरक्षाबलों की सख्ती के बावजूद नक्सली सक्रिय
वहीं तीन दिन पहले गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नक्सलियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के करीब 300 जवानों ने हिस्सा लिया था। सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर घेराबंदी कर नक्सलियों को भागने का मौका नहीं दिया। गरियाबंद SP निखिल राखेचा ने मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी। इन हमलों से साफ है कि छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में नक्सली अभी भी सक्रिय हैं। सुरक्षाबल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। (Naxalite Attack in Bijapur)



