Google Analytics —— Meta Pixel

शहादत को सलाम: मुख्यमंत्री साय आज जा रहे हैं दंतेवाड़ा, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

Naxal Attacks in Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 07 जनवरी को बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साय सवेरे 9.35 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.50 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़े :- हमारे छत्तीसगढ़ की धरती में कण-कण में प्रभु श्रीराम का वास – मुख्यमंत्री विष्णुदेव 

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद पूर्वान्ह 11.35 बजे कारली पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे गरियाबंद जिले के राजिम स्थित कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम पहुंचेंगे।साय दोपहर 1.35 बजे राजिम में मंदिर दर्शन करेंगे और राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

बघेल ने भी जताया दुख

बीजापुर नक्सल हमलने राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष को एक प्लैटफॉर्म पर लाकर खड़ा कर दिया है. सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना के बाद अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है.बीजापुर के कुटरू में माओवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया है. इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है. हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि सलाम करते हैं.लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं. (Naxal Attacks in Chhattisgarh)

डिप्टी सीएम साव ने कहा- यह कायराना हरकत है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डीआरजी दंतेवाड़ा के जवानों को ले जा रहे वाहन को नक्सलियों ने आईईडी से उड़ाया है. कुटरू मार्ग में हुए इस नक्सल हमले में 8 जवान शहीद हो गए हैं. हमले में 1 ड्राइवर भी शहीद हो गया है. वहीं जवानों के शहीद कि खबर के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होने कहा कि पिछले एक सालों में नक्सल उलन्मूलन के लिए हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने जिस मजबूती से काम किया है. बीजापुर में जो घटना हुए है वो नक्सालियों कि कायराना हरकत है.ये हताशा में किया गया काम है. ये कायराना हरकत कि मै निंदा करता हूँ. जो जवान शहीद हुए है उनको मेरी विन्रम श्रद्धांजलि है। (Naxal Attacks in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!