Mukesh Chandrakar Murder Case : मुख्य आरोपी सुरेश चन्द्रकार का ठेका लाइसेंस निरस्त, दिए गए सभी ठेके PWD ने किए निरस्त

Mukesh Chandrakar Murder Case : लोक निर्माण विभाग ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे दिए गए सभी कार्य निरस्त कर दिए हैं। बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर के विभागीय मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सुरेश चन्द्रकार का पंजीयन निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : हर राज्य की अपनी एक विशिष्ट पहचान है : राज्यपाल डेका
मुख्य अभियंता द्वारा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत सुरेश चन्द्रकार “अ” वर्ग ठेकेदार, बीजापुर के पत्रकार मुकेश चन्द्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रूप में समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने तथा गिरफ्तार किए जाने के कारण उसके पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई थी। ( Mukesh Chandrakar Murder Case )
यह भी पढ़े :- Delhi Election : दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 5 को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे, EC ने जारी किया पूरा शेड्यूल
मुख्य अभियंता की अनुशंसा को दृष्टिगत रखते हुए विभाग ने सुरेश चन्द्रकार का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं सुरेश चन्द्रकार को दिए गए सड़क निर्माण के कार्यों को लंबे समय तक बंद पाए जाने तथा कार्यों की धीमी गति के कारण उसे दिए गए सभी कार्यों को निरस्त कर दिया गया है। ( Mukesh Chandrakar Murder Case )
इसके पहले सुरेश चन्द्रकार के खिलाफ जीएसटी ने ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार की फर्म पर छापामार कार्रवाई के दौरान 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में वाणिज्यिक कर विभाग विस्तृत जांच कर रही है। राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में स्थित सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चन्द्रकार के परिसरों का 27 दिसंबर को निरीक्षण किया था। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फर्म ने विगत वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ से अधिक की अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देश के बाद आरोपित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया है। सुरेश चन्द्रकार की संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच करने के साथ उसके तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है।



