Google Analytics —— Meta Pixel

5 करोड़ की लागत से बनेगी माता राजिम की विशालकाय कांस्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

Mata Rajim Bronze Statue: राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहू समाज को बड़ी सौगात दी है। धर्मनगरी राजिम में संगम तट पर राजिम भक्तिन माता की प्रतिमा स्थापना के लिए उन्होंने 5 करोड़ रूपये की बड़ी धनराशि स्वीकृति की घोषणा की। छग प्रदेश साहू संघ और साहू समाज के स्थानीय संगठन के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसकी मांग के लिए स्थानीय विधायक रोहित साहू लगातार प्रयासरत रहे और मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक और साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने समाज की मंशा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिसके प्रतिफल स्वरूप 5 करोड़ रुपए की सौगात साहू समाज को मिली है।

यह भी पढ़ें:- भक्तिन माता राजिम के आदर्श सभी समाजों के लिए अनुकरणीय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इस घोषणा के लिए राजिम के विधायक रोहित साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह    दिन राजिम और प्रदेश के साहू समाज के लिए उपलब्धियों से भरा है। प्रदेश के साहू समाज के लाखों सामाजिक बंधुओं की मंशा को फलीभूत करने का कार्य आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया है। यह हम सबके लिए सपने को साकार होने जैसा है। राजिम नगर और माता राजिम की गरिमा के अनुरूप यह घोषणा हुई है। राजिम की गरिमा फिर प्रतिष्ठित हुई है। राजिम साहू समाज का प्रदेश मुख्यालय भी है, जिसको मद्देनजर रखते हुए उसकी गरिमा के अनुरूप यह घोषणा की गई है। (Mata Rajim Bronze Statue)

    

मुख्यमंत्री के इस घोषणा से साहू समाज में अत्यंत हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने वालों में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,मोहन कुमारी साहू, महामंत्री हलधर साहू, जिलाध्यक्ष नारायण साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू साहू, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला, तहसील पदाधिकारी,परिक्षेत्र पदाधिकारी समेत सभी सामाजिक जन शामिल है। (Mata Rajim Bronze Statue)

Back to top button
error: Content is protected !!