Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट, चीन में वायरस से बिगड़ने लगे हालात

HMPV Virus Cases in India: ‘ह्यूमन मेटान्यूमो’ दुनिया को डराने लगा है. चीन में वायरस से हालात बिगड़ने लगे हैं. वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. यहां 10 दिन में HMPV के मामले 529% बढ़े हैं. बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है. चीन में वायरस से हड़कंप मचा हुआ है. एंटीवायरल ड्रग की भारी कमी है।

यह भी पढ़े :- पुरातात्विक शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध चितवाडोंगरी बन रहा है प्रमुख पर्यटन केंद्र, पढ़ें पूरी खबर

भारत में भी ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस (HMPV Virus Cases in India) के दस्तक से चिंताएं बढ़ने लगी है. अब एक नया केस मुंबई में मिला है. मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में छह महीने की बच्ची में HMPV का मामला सामने आया है. बेंगलुरु, नागपुर, तमिलनाडु में दो-दो और पश्चिम बंगाल, अहमदाबाद, मुंबई में HMPV संक्रमण का एक-एक मामला दर्ज किया गया है. कोलकाता में HMPV का एक मामला नवंबर में सामने आया था. छह महीने के एक बच्चा इस वायरस से संक्रमित हो गया था.

कोविड-19 जैसा वायरस नहीं

चीन में इस वायरस के संक्रमण से जुड़े केस बढ़ने की वजह लोग भारत में भी लोग डरने लगे. कुछ लोग इस बीमारी की तुलना कोविड-19 से करने लगे, जिससे बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कहा कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है. उन्होंने कहा कि पहली बार इसकी पहचान साल 2001 में हुई थी और यह सालों से दुनिया भर में फैल रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीन में HMPV के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिस पर भारत सरकार नजर बनाए हुई है.

6 महीने की बच्ची HMPV से संक्रमित

मुंबई में जिस बच्ची में HMPV का मामला सामने आया है वह महज छह महीने की है. 1 जनवरी को गंभीर खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन स्तर 84 फीसदी गिरने के कारण बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया था. डॉक्टर्स ने नये रैपिड पीसीआर टेस्ट के जरिए पुष्टि की है कि वह HMPV से संक्रमित है. बच्ची को आईसीयू में ब्रोंकोडायलेटर्स जैसी दवाओं से लक्षणों का उपचार दिया गया और फिर पांच दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

इस बीच बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने इन्फ्लूएंजा और गंभीर श्वसन संक्रमण की निगरानी बढ़ा दी है. डॉक्टर्स ये कह रहे हैं कि HMPV दशकों से मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है, लेकिन यह कोविड जैसी महामारी का कारण नहीं बन सकता.

HMPV के लक्षण

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या HMPV एक ऐसा वायरस है, जो मानव फेफड़ों और श्वसन नली में इंफेक्शन पैदा करता है. यह सामान्य सर्दी या फ्लू जैसी स्थिति पैदा कर देता है. जो लोग पहले से बीमार या एलर्जी से ग्रस्त होंगे, उनमें HMPV संक्रमण आम बात है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार (6 जनवरी) को कहा कि कुछ अन्य राज्यों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने से लोगों को घबराना नहीं चाहिए. फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही स्थिति पर एक व्यापक परामर्श जारी करेगी. (HMPV Virus Cases in India)

Back to top button
error: Content is protected !!