Google Analytics —— Meta Pixel

पुरातात्विक शैलचित्रों के लिए प्रसिद्ध चितवाडोंगरी बन रहा है प्रमुख पर्यटन केंद्र, पढ़ें पूरी खबर

Chitwadongri of Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का चितवाडोंगरी अपनी पुरातात्विक शैलचित्रों और प्राकृतिक गुफाओं के लिए जाना जाता है। डौंडी लोहरा विकासखंड के सहगांव के पास स्थित यह क्षेत्र न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व का है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर है। चितवाडोंगरी के ऊंचे भाग से गोंदली जलाशय और आसपास के वनांचल का अद्भुत दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। चितवाडोंगरी में बड़ी चट्टानों के बीच स्थित छोटी-छोटी गुफाएं और इन पर उकेरे गए प्राचीन शैलचित्र इसकी ऐतिहासिकता को उजागर करते हैं। इन शैलचित्रों को संरक्षित करने के लिए वन विभाग ने इसे तारों से घेर दिया है।

यह भी पढ़ें:- शहीद सुदर्शन वेट्टी के दो महीने के बेटे ने पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने चितवाडोंगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के कई प्रयास किए हैं। यहां बैठक व्यवस्था, सोलर लाइट, शुद्ध पेयजल, शौचालय और पर्यावरण के अनुकूल रास्ते बनाए गए हैं। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया है, जिससे यह स्थान और ज्यादा आकर्षक बन गया है। इस क्षेत्र की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व को देखने देशभर से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। चितवाडोंगरी अब बालोद जिले के प्रमुख पुरातात्विक पर्यटन स्थलों में से एक बन चुका है, जहां आगंतुकों को इतिहास और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। (Chitwadongri of Balod)

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी विकासखंड में स्थित जगन्नाथ मंदिर एक अद्वितीय और आकर्षक स्थल है। यह मंदिर एक छोटे से पठार के ऊपर बनाया गया है और दिखने में विश्वविख्यात पूरी जगन्नाथ मंदिर के समान प्रतीत होता है। अपनी सुंदर वास्तुकला और अद्वितीय डिजाइन के कारण यह मंदिर दर्शकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर एक आसानी से पहुंच योग्य पर्यटन स्थल है। गौरतलब है कि मनेंद्र गढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसमें कई झरने, वन्यजीव अभ्यारण और मनोरंजन पार्क हैं। (Chitwadongri of Balod)

वहीं जगन्नाथ मंदिर अपनी अद्भुत डिजाइन और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। इस मंदिर का निर्माण 1982 में महंत श्री गणपत परिमाराय द्वारा शुरू किया गया था और 2006 में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ आम जनता को समर्पित किया गया। यह मंदिर विशेष रूप से ओडिशा से आए उत्कल समाज के लोगों की भावना से जुड़ी हुई है, पूरी जगन्नाथ मंदिर के समान यहां भी एक मंदिर बनाने का संकल्प लिया। ताकी बार-बार पूरी जाने की जरूरत ना पडे़, इसी उद्देश्य से चिरमिरी में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया। यह मंदिर चिरमिरी ब्लॉक के पोंडी नामक ग्राम में स्थित है। मंदिर की बाहरी दीवारों पर देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएं उकेरी गई हैं, जो इसकी धार्मिक और कलात्मक महत्ता को बढ़ाती हैं। (Chitwadongri of Balod)

कई मूर्तियां स्थापित

मुख्य प्रवेश द्वार पर भैरव बाबा और महावीर हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित हैं, जो इसे धार्मिक दृष्टि से और भी पवित्र बनाती हैं। प्रवेश द्वार पर गरुड़ की मूर्ति स्थापित है, जो भगवान विष्णु के वाहन का प्रतीक है। गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की अद्भुत प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि, रथयात्रा (गुण्डिचा यात्रा) और दोनों नवरात्रों में भव्य मेला का आयोजन होता है। इन अवसरों पर विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा और जसगीत का आयोजन किया जाता है। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या यहां इकट्ठा होंते है यह जगन्नाथ मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान है। इसकी सुंदरता और अद्वितीय प्राकृतिक छटा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाती है। चिरमिरी का जगन्नाथ मंदिर राज्य की समृद्धि, विविधता और धार्मिक आस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। (Chitwadongri of Balod)

Back to top button
error: Content is protected !!