Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : बैंक के 111 खातों में अचानक आए 86 लाख, मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh : प्रदेश के दुर्ग शहर के मोहन नगर थाने में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। स्टेशन रोड स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खातों में अचानक 86 लाख 33 हजार 247 रुपये जमा हो गए। इस अप्रत्याशित घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े ;- Emergency Film : आपको ‘इमरजेंसी’ देखनी चाहिए, पसंद आएगी, कंगना के ऑफर पर प्रियंका गांधी ने भी दिया जवाब, पढ़े पूरी खबर

कैसे हुआ खुलासा?

इस घटना की जानकारी पुलिस को Chhattisgarh गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल के जरिए मिली। बताया जा रहा है कि इन खातों का उपयोग अवैध रूप से साइबर ठगी के पैसों को जमा करने और ट्रांसफर करने के लिए किया गया है। यह रकम अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी के जरिए अर्जित की गई थी।

यह भी पढ़े ;- Chhattisgarh News: सीएम साय के मीडिया सलाहकार ने कांग्रेस के नेतृत्व में पत्रकार की हत्या और राजनीतिक पर उठाया बड़ा सवाल

क्या कहती है जांच?

Chhattisgarh के साइबर क्राइम टीम इन खातों के लेन-देन की पूरी जानकारी खंगाल रही है। इसके अलावा, इन खातों को लेकर अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। हालांकि, फिलहाल किसी खाता धारक के खिलाफ नामजद कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में पुलिस इन खाताधारकों से पूछताछ करने की तैयारी में है।

Back to top button
error: Content is protected !!