Champions Trophy: टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर हुए बुमराह!

Champions Trophy: इस साल फरवरी-मार्च में होने वाली आईसीसी (ICC) चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. चैम्पियन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे. वह ग्रुप स्टेज के मैचों से बाहर हो सकते हैं. जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी में खेले गए 5वें और आखिरी टेस्ट मैच में वह दूसरे दिन मैदान से बाहर चले गए थे और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे थे.
अब जब ये अपडेट सामने आई है तो ये कयास लग रहे हैं कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बुमराह नहीं खेल पाएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 23फरवरी को दुबई में होना है. जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि बुमराह को पूरी तरह से ठीक होने में मार्च के पहले हफ्ते तक का समय लग सकता है, इसका सीधा मतलब ये है कि बुमराह, पाकिस्तान के खिलाफ 22 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
यह भी पढ़े :- Delhi Election : बीजेपी ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, AAP को हराने के लिए महिला शक्ति के भरोसे पार्टी
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत का आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को है, यह स्पष्ट नहीं है कि बुमराह खेलने के लिए तैयार होंगे या नहीं. इससे पहले, भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश और 23 फरवरी को पाकिस्तान से खेलेगा. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, क्योंकि टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और आखिर में ICC ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी. चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को और फाइनल 9 मार्च को होना है.



