Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Election : बीजेपी ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, AAP को हराने के लिए महिला शक्ति के भरोसे पार्टी

Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स बड़ी भागीदारी निभा सकती है. बीजेपी (BJP) की दूसरी लिस्ट में 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है. पहली लिस्ट में भी 2 महिला उम्मीदवारों को उतारा गया है. अब तक पार्टी 7 महिला उम्मीदवार उतार चुकी है. आम आदमी पार्टी (AAP) को हराने के लिए बीजेपी के निशाने पर महिला और युवा हैं. कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सटीक रणनीति के साथ और मेहनत करने की सीख दी थी. (Delhi Election)

यह भी पढ़े :- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी धान के कटोरे की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इस लिस्ट में कपिल मिश्रा समेत 29 प्रत्याशियों के नाम हैं। करावल नगर से कपिल मिश्रा, सीलमपुर से अनिल गौड़, लक्ष्मीनगर से अभय वर्मा, कोंडली से प्रियंका गौतम को टिकट दिया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई बैठक के एक दिन बाद ये लिस्ट जारी की गई है। इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 29 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए थे। (Delhi Election)

यह भी पढ़े :- शौंडिक समाज का रहा है समृद्धिशाली इतिहास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट देखिए

तिमारपुर – सूर्य प्रकाश खत्री
नरेला – राज करण खत्री
किराड़ी – बजरंग शुक्ला
चांदनी चौक – सतीश जैन
सुल्तानपुर माजरा (अजा) – कर्म सिंह कर्मा
मुंडका – गजेंद्र दराल
सदर बाजार – मनोज कुमार जिंदल
मटिया महल – दीप्ति इंदौरा
हरिनगर – श्याम शर्मा
शकूर बस्ती – करनैल सिंह
बल्लीमारान – कमल बागड़ी
मादीपुर (अजा) – उर्मिला कैलाश गंगवाल
तिलक नगर – श्वेता सैनी
उत्तम नगर – पवन शर्मा
विकासपुर – पंकज कुमार सिंह
नजफगढ़ – नीलम पहलवान
कस्तूरबा नगर – नीरज बसोया
मटियाला – संदीप सहरावत
द्वारका – प्रद्युम्न राजपूत
पालम – कुलदीप सोलंकी
राजिंदर नगर – उमंग बजाज
तुगलकाबाद – रोहतास बिधूड़ी
ओखला – मनीष चौधरी
लक्ष्मी नगर – अभय वर्मा
सीलमपुर – अनिल गौड़
कपिल मिश्रा – करावल नगर
हरीश खुराना – मोतीनगर
प्रियंका गौतम – कोंडली
त्रिनगर – तिलक राम गुप्ता

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हुए। शाह और नड्डा ने संभावित उम्मीदवारों की सूची और पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए दिन में प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात की थी।

Back to top button
error: Content is protected !!