SpaDeX docking mission: इतिहास रचने से चंद मीटर दूर इसरो, हैंडशेक’ से महज 3 मीटर दूर दोनों सैटेलाइट, इसरो ने जारी की तस्वीर
SpaDeX docking mission : इसरो अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) मिशन के साथ इतिहास रचने जा रहा है. इसमें शामिल दो सैटेलाइट अब ऑर्बिट में महज 15 मीटर (इसरो की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार 15 मीटर और फिर 3 मीटर तक पहुंचने का ट्रायल किया गया। ) की दूरी पर स्थित है. कल यानी शनिवार को दोनों उपग्रहों के बीच की दूरी 230 मीटर थी. स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक को प्रदर्शित करना है, जो भारत के भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण है.
ये मिशन ( SpaDeX docking mission) अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रयान-4 की सफलता तय करेगा. इस मिशन में एक सैटेलाइट दूसरे सैटेलाइट को पकड़ेगा और डॉकिंग करेगा. इससे ऑर्बिट में सर्विसिंग और रीफ्यूलिंग करना भी संभव हो सकेगा. इसरो ने 30 दिसबंर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से PSLV-C60 रॉकेट की सहायता से इस मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था.
30 दिसंबर को हुई थी लॉन्चिंग
स्पैडेक्स मिशन (SpaDeX docking mission) को 30 दिसंबर को पीएसएलवी सी60 रॉकेट के साथ प्रक्षेपित किया गया था। इसमें श्रीहरिकोटा से दोनों उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी। उन्हें 475 किलोमीटर की सर्रकुलर ऑर्बिट में स्थापित किया। इसरो ने दो बार दोनों उपग्रहों की ऐतिहासिक डॉकिंग को स्थगित कर दिया था। इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने कहा था कि यह भारत का डॉकिंग का पहला प्रयास था और हर पहले प्रयास की अपनी चुनौतियां होती हैं।
यह भी पढ़े :- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी धान के कटोरे की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
इस मिशन की सफलता के साथ, भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा, जो देश को भविष्य में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे स्पेस एक्सप्लोरेशन में मदद करेगा।



