Google Analytics —— Meta Pixel

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा एक्शन, तीन नक्सली ढे़र

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बताया जा रहा है, जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : कांग्रेस विधायक इंद्र साव की कार हुई सड़क हादसे का शिकार,सोनभद्र में कार हुई दुर्घटना का शिकार

मुठभेड़ के दौरान जवानों ने अब तक 3 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को नक्सलियों के पास से ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं मुठभेड़ में DVCM स्तर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलो में आज सुबह से रुक-रूककर गोली-बारी हो रही है।

आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

इससे पहले बीजापुर में सुरक्षा बल के अभियान से डरकर आठ लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली 62 वर्षीय माचा सोमैया ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। वह तेलंगाना के भूपालपल्ली मंडल के पंबापुर गांव का रहने वाला है। आत्मसमर्पित नक्सली माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के दर्जनों कैंप लगातार नक्सल क्षेत्रों में खुलने से संगठन का प्रभाव कम हुआ है। (Naxal Encounter)

साथ ही सुरक्षा बल की ओर से वर्ष 2024 में 200 से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया है। इसमें कई बड़े नक्सली नेता मारे गए हैं। वह अब बूढ़ा और बीमार भी रहने लगा था, इसलिए शीर्ष नक्सल संगठन से पूछकर उसने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है।

माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के अभियान और साथ ही विकास कार्यों से नक्सलियों का जनाधार भी घटा है। कई बड़े नक्सली अब आत्समपर्ण करने का विचार बना रहे हैं। (Naxal Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!