Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में आज से महाकुंभ का शुभारंभ, पहले अमृत स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है. पौष पूर्णिमा का आज अमृत स्नान है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. बताया जा रहा है कि आज करीब 1 करोड़ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे. वहीं महाकुंभ के पहले स्नान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है.

यह भी पढ़े :- Yuva Mahotsav : साय ने कहा निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से मिलती है सफलता, युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया युवाओं से संवाद

समानता और समरसता का महाकुंभ

महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के शुभारंभ पर लाखों श्रद्धालु ब्रह्मुहुर्त में प्रथम अमृत स्नान करने पहुंचे हैं. भारत की सदियों पुरानी परंपरा आज संगम तटों पर फिर से जीवंत हो उठी है. विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में श्रद्धालु पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी कर रहे हैं.

महाकुंभ का शुभारंभ
महाकुंभ का शुभारंभ

महाकुम्भ (Mahakumbh 2025) में कोई भेदभाव नहीं, कोई पक्षपात नहीं, ना कोई ऊंचा ना कोई नीचा. भारत की संस्कृति के अविरल प्रवाह में सब एक समान हैं और मां गंगा के तटों पर समानता और समरसता का विहंगम दृश्य आज जीवंत हो उठा है.

महाकुंभ में कब-कब अमृत स्नान?

मकर संक्रांति:14 जनवरी 2025 के दिन दूसरा अमृत स्नान होगा.
मौनी अमावस्या: 29 जनवरी 2025 के दिन तीसरा अमृत स्नान होगा.
बसंत पंचमी: 3 फरवरी 2025 के दिन चौथा अमृत स्नान होगा.
माघ पूर्णिमा: 12 फरवरी 2025 के दिन पांचवा अमृत स्नान होगा.
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी 2025 के दिन आखिरी अमृत स्नान होगा.

शाही स्नान के नियम क्या हैं?

महाकुंभ में शाही स्नान करने कुछ नियम होते हैं. गृहस्थ लोगों नागा साधुओं बाद ही स्नान करना चाहिए. महाकुंभ में स्नान करते समय 5 डुबकी लगाएं, तभी स्नान पूरा माना जाएगा. शाही स्नान के समय साबुन या शैंपू का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पवित्र जल अशुद्ध हो सकता है.

महाकुंभ में होंगे तीन अमृत स्नान

प्रयागराज महाकुंभ में होंगे कुल 6 स्नान पर्व. इनमें से मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर होगा अमृत स्नान. प्रयागराज कुंभ मेले में कुल 6 स्नान पर्व होंगे. इसमें 3 अमृत स्नान पर्व होंगे और 3 स्नान पर्व होंगे. महाकुंभ मेला का पहला स्नान पर्व 13 जनवरी यानी सोमवार से शुरू होगा. पहला अमृत स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा, दूसरा अमृत स्नान पर्व 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर होगा. तीसरा अमृत स्नान पर्व 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होगा, पांचवां स्नान पर्व 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर होगा और आखिरी स्नान पर्व 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा. इसी के साथ हो जाएगा महाकुंभ का समापन.

संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

आज से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. आज पौष पूर्णिमा का स्नान है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन स्नान के लिए सुबह 5:27 से लेकर सुबह 6:21 तक का सबसे शुभ माना गया है. वैसे ज्योतिष की माने तो पूर्णिमा तिथि पर दान आप किसी भी समय कर सकते हैं. महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक पर्व है. महाकुंभ का आयोजन हर 12 सालों बाद किया जाता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि महाकुंभ स्नान के पहले दिन एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी संगम में लगाएंगे.

अभेद्द है महाकुंभ की सुरक्षा

आज से महाकुंभ महापर्व का आगाज हो चुका है. महाकुंभ के पहले दिन करीब 1 करोड़ लोग डुबकी लगाने वाले हैं. उम्मीद है कि इस बार के महाकुंभ में 40 से 50 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे. वहीं इनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने कड़ी व्यवस्था कर रखी है. पानी के अंदर 113 ड्रोन, कंट्रोल रूम से चौबीस घंटा निगरानी, एटीएस और एनएसजी के कमांडोज, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पीएससी, पुलिस और एसटीएफ के जवान तैनात किए गए हैं. 2700 एआई कैमरे लगाए गए हैं. वहीं 7 रास्तों पर 102 पुलिस चौकी बनाई गई है. हाईटेक सीसीटीवी कंट्रोल रूम तैयार किया है. कुल 7 लेयर में महाकुंभ की सिक्योरिटी की गई है.

Back to top button
error: Content is protected !!