Bangladesh India Border Tensions : कंटीले तार पर टेंशन, भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, पढ़े पूरी खबर

Bangladesh India Border Tensions : ‘आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं’- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ये लाइन 2003 में की कही थी. संसद में कही गई उनकी लाइन आज भी सटीक बैठती है. आजादी के बाद से भारत लगातार अपने पड़ोसी देशों से सीमा विवाद पर उलझा है. भारत पहले से ही सीमा को लेकर पाकिस्तान और चीन उलझा हुआ है. अब बांग्लादेश अलग से टेंशन दे रहा है. इसका ताजा उदाहरण बांग्लादेश विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को रविवार को तलब करना.
यह भी पढ़े :- भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती, 27 जनवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
बांग्लादेश-भारत सीमा पर बाड़े के निर्माण को लेकर दोनों देशों में विवाद उपजा है. भारत उस पार से लगातार हो रहे घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर बाड़ का बना रहा है, लेकिन न केवल सीमा पर बने गांव बल्कि बांग्लादेशी सरकार की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है.
सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने सीमा पर तनाव को लेकर चिंता जताई. दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली. दरअसल, बांग्लादेश से शेख हसीना की सरकार के हटने के बाद दोनों देशों में तनाव देखा गया है. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है. उसके साथ बर्बरता की जा रही है. उसको लेकर भारत सख्त है ही और अब बांग्लादेशी सीमा से घुसपैठ भी होने लगी है. हाल ही में बीएसएफ ने कई तस्करों को पकड़ा है.
सीमा पर सुरक्षा में सेंध न हो इसको लेकर बीएसएफ बॉर्डर पर कंटीले तार का इस्तेमाल कर रही है. बीएसएफ यह काम काफी लंबे समय से कर रही है. इसको लेकर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई है. बांग्लादेश ने कहा कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन कर रहा है और भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर कंटीले तार लगाने की कोशिश कर रहा है. सीमा पर भारत की बाड़बंदी अनधिकृत है. बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचेगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुलाकात से पहले ये खबर थी कि बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है. मगर बाद में खबर आई है कि उन्हें सीमा पर जारी तनाव पर चर्चा के लिए बुलाया गया था. बांग्लादेश के विदेश सचिव से मुलाकात के बाद भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैंने विदेश सचिव से मुलाकात कर सीमा को क्राइम फ्री करने, अपराधियों की आवाजाही पर रोक लगाने और मानव तस्करी की चुनौतियों से निपटने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की. (Bangladesh India Border Tensions)
उन्होंने कहा कि सीमा पर कंटीले तार लगाने के संबंध में हमारे बीच आपसी सहमति है. इस संबंध में बीएसएफ और बीजीबी के बीच बातचीत जारी है. हम उम्मीद करते हैं कि आपसी सहमति को लागू किया जाएगा. वहीं, बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन ने कहा कि हमारी यह अपील है कि भारतीय अधिकारी कोई भी भड़काऊ बयान न दें. भड़काऊ कार्रवाई से बचें, क्योंकि इससे साझा सीमा पर तनाव बढ़ सकता है. सीमा पर मामले को इस तरह से सुलझाया जाना चाहिए जिससे सीमा पर शांति और सौहार्द कायम रहे. (Bangladesh India Border Tensions)



