Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Elections : दिल्ली की चुनावी समर में प्रचार के लिए उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल पर किया सीधा अटैक

Delhi Elections : दिल्ली की सियासत में कांग्रेस दोबारा से खड़े होने को बेताब नजर आ रही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सीलमपुर से दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया. राहुल ने अपने 21 मिनट के संबोधन में जिस अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा, उसी तेवर में आम आदमी पार्टी (AAP) और केजरीवाल पर भी आक्रमक नजर आए. पीएम मोदी और केजरीवाल पर निशाना साधते हुए राहुल ने दोनों ही नेताओं को दलित और ओबीसी विरोधी कठघरे में खड़े करते नजर आए. इस तरह से उन्होंने अपनी पहली ही रैली से कांग्रेस का चुनावी एजेंडा सेट कर दिया.

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने दी मकर संक्रांति की बधाई, कहा- इस दिन स्नान, ध्यान, जप, तप, दान का विशेष महत्व

अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ ही केजरीवाल पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक भी प्रधानमंत्री की तरह ही प्रचार-प्रसार तथा झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या केजरीवाल जी ने अदाणी बारे में कभी बोला? वह एक शब्द नहीं बोलते हैं।

दिल्ली में कांग्रेस का आक्रामक अंदाज

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के अब तक के आक्रामक अंदाज और तेवरों को पार्टी नेतृत्व ने अपने चुनाव अभियान में अगले पायदान पर ले जाने का जज्बा दिखाया तो माना जा रहा कि राजधानी का यह चुनाव बेहद रोचक मोड़ ले सकता है.

दिल्ली के चुनावी मुकाबले में प्रासंगिक बने रहने के लिए कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं के मद्देनजर राहुल गांधी की सीलमपुर में होने वाली पहली रैली पर सभी की निगाहें लगी थीं. ऐसे में उन्होंने अपनी पहली रैली में पीएम मोदी के साथ केजरीवाल और उनकी पार्टी के 10 साल के शासन की विफलताओं को लेकर आक्रामक रुख अपना कर तस्वीर साफ कर दी. (Delhi Elections)

जाति जनगणना पर किया सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं जाति जनगणना की बात करता हूं तो नरेन्द्र मोदी जी और केजरीवाल जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी नहीं मिले। उन्होंने दावा किया कि लंबे-लंबे भाषण करेंगे, मोदी जी भी करेंगे और केजरीवाल जी भी करेंगे। लेकिन जब भागीदारी देने की बात आएगी तो सिर्फ कांग्रेस (इसे पूरा) करेगी।

उन्होंने आप के संयोजक को चुनौती देते हुए कहा कि केजरीवाल जी सार्वजनिक रूप से कहें कि वह आरक्षण की सीमा बढ़ाना चाहते हैं और जाति जनगणना करवाना चाहते हैं। (Delhi Elections)

Back to top button
error: Content is protected !!