Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय का ऐलान: मुकेश के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता, चंद्रकार के नाम से पत्रकार भवन का होगा निर्माण

CM on Journalist Murder:  दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार 10 लाख रुपए की सहायता देगी. इसके साथ मुकेश चंद्रकार के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और किसी भी संकट के समय सरकार उनके साथ खड़ी है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के दौर पर रवाना होने से पहले किया।

यह भी पढ़े :- Delhi Elections : दिल्ली की चुनावी समर में प्रचार के लिए उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल पर किया सीधा अटैक

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर जिले के दौर पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे। रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार 10 लाख रुपए की सहायता देगी। इसके साथ मुकेश चंद्राकर के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!