Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर में किसान आंदोलन का 24वां दिन, ट्रैक्टर रैली निकाल किया विरोध

रायपुर : आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है. तो वहीं छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में दिल्ली की तर्ज पर बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे है. गणतंत्र दिवस के मौके पर आज किसानो ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

बता दें की नवा रायपुर के प्रभावित गांव के किसान अपनी मांगों को लेकर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के सामने आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन का आज 24वें दिन है और गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई।बताया जा रहा है, रैली में करीब 140 ट्रैक्टर 3000 से ज्यादा लोग इस रैली में शामिल हुए। ट्रैक्टर रैली पूरे नवा रायपुर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की कामयाबी का साक्षी बना राजपथ

रैली की शुरुआत किसान मंच ने रोज की तरह `भारत माता ` व ` महात्मा गाँधी ` की पूजा अर्चना कर `राष्ट्रगान` गाकर किया। किसान नेताओं ने कहा कि अपना हक अधिकार को लेने के लिए यहां आंदोलनरत हैं। समिति द्वारा राज्य सरकार के क्षेत्रीय विधायक, कैबिनेट मंत्री, शासन-प्रशासन को आदेशित निर्णयों पर पत्र व्यवहार प्रेषित किया गया है। जिस पर शासन-प्रशासन को ही परिपालन करना है और नवा रायपुर प्रभावित किसान परिवारों के साथ न्याय करना हैं।

किसान इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन :

  • सहमति एवं भूअर्जन से भूमियों के अनुपात में पात्रतानुसार निश्शुल्क भूखंड आबंटन हो।
  • बसाहट से सटे भूमियों का भुअर्जन से मुक्त तथा सम्पूर्ण बसाहट का पट्टा दिया जाए।
  • वार्षिकी राशि का पूर्णतया आबंटन किया जाए ।आडिट आब्जेक्शन अगर है तो कानूनी कार्रवाई से वसूली हो ।
  • प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक वयस्क (18 साल से ऊपर) को 1200 वर्ग फीट विकसित भूखण्ड अविलंब दिया जाए।
  • प्रभावित क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को योग्यता अनुसार रोजगार का प्रावधान हो।
  • स्थानीय लोगों को पात्रता अनुसार गुमटी, चबूतरा, दुकान व्यवसाय आदि को लागत मूल्य में दिया जाए।
  • भुअर्जन में मुआवजा नहीं लिए है सिर्फ ऐसे भूमियों पर चार गुणा मुआवजा लागू किया जाए ।
  • सन् 2005 से भूमि क्रय विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाये।
Back to top button
error: Content is protected !!