Google Analytics —— Meta Pixel

माताओं और बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य बनेगा प्रदेश की समृद्धि का आधार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Nutrition: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गर्भवती माताओं और बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने जशपुर जिले के कैंप कार्यालय बगिया में ‘स्वस्थ माता-तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि माताओं-बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य प्रदेश की उन्नति और समृद्धि का आधार बनेगा। माताओं और बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ के लोककल्याणकारी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संयुक्त रूप से संचालित इस अभियान के तहत 9500 से ज्यादा स्वास्थ्य समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता IIT बॉम्बे के माध्यम से पोषण संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद माताओं और बच्चों के पोषण समेत स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें:- नए भारत में युवाओं के लिए धरती से लेकर आकाश तक कामयाबी के असीमित अवसर: उपराष्ट्रपति धनखड़

अभियान के तहत 300 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर जिले में स्वास्थ्य विभाग और महिला और बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं को सतत प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जशपुर जिले में कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करना और माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। अभियान के तहत गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं और 6 साल तक के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने का लक्ष्य है। इसमें विशेष रूप से स्तनपान, पोषण आहार और पूरक आहार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस पहल के जरिए गर्भवती माताओं को सही पोषण की जानकारी दी जाएगी, जिससे बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बन सके। मुख्यमंत्री साय ने ‘स्वस्थ माता- तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल जिले में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ाएगी, साथ ही कुपोषण को खत्म करने और गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं और 6 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक होगी। (CM Sai on Nutrition)

CM साय न्यायधानी बिलासपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 16वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “नवरस” में भी शामिल हुए। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्यारे बच्चों और युवा तरुणाईयों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हृदय आनंदित हो गया। ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा को दर्शाने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से भी जोड़ते हैं। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। CM साय ने कहा कि प्रदेश में 341 पीएम स्कूल संचालित हैं, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि हर सरकारी स्कूलों का स्तर भी प्राइवेट स्कूलों के बराबर हो, ताकि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक समेत कई लोग उपस्थित रहे। (CM Sai on Nutrition)

Back to top button
error: Content is protected !!