Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी तक 124 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री कश्यप ने ली बैठक

Chhattisgarh Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में 15 जनवरी तक लगभग 124 लाख से ज्यादा मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 23 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 हजार 549 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर 2024 से हुई थी, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी धान खरीदी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- आस्था के केंद्र हमारी सांस्कृतिक पहचान: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ के सभी पंजीकृत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बेचने के लिए टोकन की सुविधा ऑनलाइन एप (टोकन तुंहर हाथ) और उपार्जन केंद्र में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते हैं। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स धान का उठाव भी तेजी से कर रहे हैं। धान उठाव के लिए लगभग 94 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में अब तक 67 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27 लाख 78 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1 लाख 59 हजार नए किसान शामिल है। इस साल 2 हजार 739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2025)

सहकारिता से समृद्धि हमारा लक्ष्य: मंत्री केदार कश्यप

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने सरगुजा दौरे के दौरान सर्टिक हाउस में सहकारिता और सहकारी बैंकों के संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही धान खरीदी उठाव और मिलिंग, किसानों को कृषि ऋण, माईक्रो ATM की स्थापना की गहन समीक्षा की। उन्होंने शत-प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने और पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री कश्यप ने कहा कि सहकार से समृद्धि हमारा लक्ष्य है। सहकारिता के माध्यम से किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार किया जाना चाहिए। मंत्री कश्यप ने हर ग्राम पंचायतों में एम. पैक्स दुग्ध, मत्स्य और लघु वनोपज सहकारी समितियों का गठन सुनिश्चित करने, सीएससी पैक्स के माध्यम से कॉमस सर्विस सेंटर की स्थापना के भी निर्देश दिए। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2025)

उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण और किसानों की विविध जरूरतों को पूरा करने का माध्यम बने, इससे उनकी उपयोगिता साबित होगी और वे आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि सरगुजा संभाग के पांचों जिलों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी की व्यवस्था और उठाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उपार्जन केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अब तक 5 जिलों में लगभग एक लाख 5 हजार किसानों से 5 लाख 75 हजार टन धान खरीदा गया है। जिसमें सरगुजा जिले में 30 हजार 414 किसानों से एक लाख 69 हजार टन धान क्रय करते हुए लिकिंग में 364 करोड़ रुपए की वसूली की गई है। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2025)

40 नवीन समितियों का गठन

बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ में एक लाख 21 हजार 539 किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण के रूप में 451 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे। रबी फसलों के लिए 14 जनवरी 2025 तक की स्थिति में 11 हजार 647 किसानों को 16 करोड़ 83 लाख रुपए का ऋण वितरित किया जा चुका है। बैठक में जानकारी दी गई कि पांचों जिलों की 153 समितियों की ओर से माइक्रो ATM के माध्यम से 6 करोड़ 29 लाख रुपए का त्वरित भुगतान धान बेचने वाले किसानों को नियमानुसार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 09 समितियों की ओर से कृषि उत्पादक संगठन का गठन किया गया है, जिसमें 691 सदस्यों की अंशपूंजी 4.41 लाख रुपए है। अम्बिकापुर सहकारी केंद्रीय बैंक के अधीन 40 नवीन समितियों का गठन किया गया है। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!