Delhi Elections 2025 : दिल्ली में हमले की सियासत? केजरीवाल ने कार पर हमले का आरोप लगाया

Delhi Elections 2025 : आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के कार्यकर्ता पर अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा ने भी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि उनके कार्यकर्ता पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई थी। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है।
यह भी पढ़े :- Svamitva Scheme : PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, ‘स्वामित्व योजना’ के तहत बांटे 65 लाख संपत्ति कार्ड, पढ़े पूरी खबर
उधर, आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला‼️ BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें।’
क्या है पूरा मामला
AAP सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद कर रहे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों और प्रवेश वर्मा के समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई. इसी बीच केजरीवाल के काफिले पर पत्थर फेंकने की घटना हुई. इस हमले में केजरीवाल को कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है. (Delhi Elections 2025 )
पुलिस ने हमले से किया इनकार
हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हमले की जानकारी गलत है. दोनों पक्षों के बीच नारे जरूर लगाए जा रहे थे. गोल मार्केट के पास एक दूसरे की गाड़ी रोकने की कोशिश भी हुई थी, लेकिन पुलिस ने सभी को हटा दिया था. किसी पर कोई हमला नहीं हुआ है.
दरअसल, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने इस सीट से पूर्व सांसद परवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है. नई दिल्ली वो सीट है जहां से केजरीवाल चुनाव लड़ते रहे और जीत भी हासिल करते रहे हैं, लेकिन इस बार मुकाबला टक्कर के साथ-साथ त्रिकोणीय भी नजर आ रहा है. (Delhi Elections 2025 )



