Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में लगी भयंकर आग, कई टेंट जलकर राख, सीएम योगी मौके पर पहुंचे

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज रविवार दोपहर बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई. आग महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी. इससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ना सिर्फ महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया, बल्कि मौके पर पहुंचक घटनास्थल का जायजा भी लिया. आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा सकता था, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं.

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में रील बनाने शेख बनकर पहुंचा युवक, साधु-संतों ने धर दबोचा, फिर जमकर कर दी धुनाई

महाकुंभ (Mahakumbh 2025) क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. वहीं, प्रयागराज पुलिस की तरफ से जारी बयान में किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है. मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है. आग सबसे पहले गीता प्रेस के टेंट में लगी, जिसके बाद उसके आसपास के 10 टेंट उसकी जद में आ गए. उन्होंने बताया कि किसी अखाड़े के टेंट में आग नहीं लगी है.

अखाड़ा पुलिस स्टेशन इंचार्ज भास्कर मिश्रा के हवाले से बताया कि महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी और आगजनी की इस घटना में 18 टेंट जलकर राख हो गए. आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ देर की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. आग की घटना में किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचने की खबर फिलहाल नहीं मिली है.

पीएम मोदी ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ 2025 के दौरान लगी आग की घटना की जानकारी ली है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। महाकुंभ में आग लगने की घटना के बारे में उन्होंने पूछा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले में मौजूद होने और आग लगने की घटना को लेकर विस्तार से जानकारी दी। पीएम को यह भी बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें किसी प्रकार के जान माल की क्षति नहीं पहुंची है। इसके बारे में भी पीएम को बताया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!