विष्णु के सुशासन में किसी को निराश होने की जरूरत नहीं: डिप्टी CM अरुण साव

Deputy CM Arun Sao: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मिशन अमृत 2.0 के तहत प्रदेश के 6 नगरीय निकायों में 270.37 करोड़ की जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही निकायों में 15.25 करोड़ के 70 कार्यों का लोकार्पण और 155.38 करोड़ के 813 कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस दौरान डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार 13 महीने ही सांय-सांय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में काम करने वाली और सुशासन की सरकार है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी: CM साय
डिप्टी CM साव ने कहा कि विष्णु के सुशासन में किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के 23 नगरीय निकायों में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग चार लाख जनसंख्या को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। माना कैंप, कुम्हारी, मंदिर हसौद, सुकमा, कोंडागांव नगर पालिका और समोदा, चंदखुरी, कुंरा, नगरी, आमदी, फिंगेश्वर, गुंडरदेही, अर्जुंदा, बोदरी, राहोद, खरोद, शिवरीनारायण, सरिया, प्रेमनगर, भटगांव, झगराखंड, कुनकुरी और नरहरपुर नगर पंचायत में 1154 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

वन मंत्री और रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में लगातार विकास की गंगा बह रही है। भाजपा सरकार के प्रयासों से नक्सल प्रभावित परिवार के बच्चों का भविष्य को सुरक्षित हो रहा है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक राजेश मूणत, धर्मजीत सिंह, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का समेत कई जनप्रतिनिधि, नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। (Deputy CM Arun Sao)



