Google Analytics —— Meta Pixel

विधायक के बेटे ने दिखाई दादागिरी! पुलिस ने रोकी बाइक, तो कहा- MLA का बेटा हूं, कैसे काटोंगे चालान? पढ़े पूरी खबर

Delhi Election: दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से परिवर्तित ‘साइलेंसर’ के साथ मोटरसाइकिल चलाने और पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने को लेकर 2 लोगों के खिलाफ सामान्य डायरी (जीडी) प्रविष्टि दर्ज की है। दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े :- Waqf Bill JPC Meeting : जेपीसी की बैठक में फिर हंगामा, बुलाना पड़ा मार्शल, जानिए वजह

विधायक के बेटे होने का किया दावा

आरोपियों में से एक ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक विधायक का बेटा होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना तब घटी जब गणतंत्र दिवस से पहले बृहस्पतिवार रात पुलिस दल जामिया नगर में गश्त कर रहा था।

20,000 रुपये का जुर्माना

उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के कई प्रावधानों का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर उन पर 20,000 रुपये का जुर्माना किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, 2 व्यक्ति बेतरतीब ढंग से मोटरसाइकिल चला रहे थे तथा परिवर्तित ‘साइलेंसर’ से तेज आवाज निकाल रहे थे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो उनमें से एक ने आप विधायक (AAP MLA) अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) का बेटा होने का दावा किया। उसने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उसके पिता की वजह से उसे निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने अपना ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ और पहचान पत्र दिखाने से भी इनकार कर दिया। जीडी प्रविष्टि में कहा गया है, ‘‘उनमें से एक ने अमानतुल्लाह खान को भी फोन किया, जिन्होंने थाना प्रभारी से बात की। इसके बावजूद वे दोनों अपना नाम और पता बताए बिना चले गए।” पुलिस ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसने चालान काटा एवं मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए बताया कि इस घटना के बाद लड़के ने अपनी पहचान और घर का पता बताने में असमर्थता जताई. वह बिना नाम और पहचान बताए घटनास्थल से चले गए, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त की और चालान काटा. पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी प्रकार की राजनीति या प्रभाव का इस्तेमाल नहीं किया गया और पूरी कार्रवाई कानून के तहत की गई। (Delhi Election)

पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों लड़के जो बाइक चला रहे थे, उन्हें गलत साइड से बाइक चलाते हुए देखा गया था. इसके अलावा, साइलेंसर के कारण बाइक से तेज़ आवाज़ आ रही थी, जो सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक शांति के लिहाज से सही नहीं था. यह भी बताया गया कि पुलिस की टीम ने सही समय पर कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रभाव के बावजूद कानून को तोड़ा न जाए। (Delhi Election)

Back to top button
error: Content is protected !!