Google Analytics —— Meta Pixel

Waqf Bill JPC Meeting : जेपीसी की बैठक में फिर हंगामा, बुलाना पड़ा मार्शल, जानिए वजह

Waqf Bill JPC Meeting : वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की बैठक में हंगामा हो गया है. इस हंगामे को देखते हुए मार्शल बुलाए गए. असदुद्दीन ओवैसी और कल्याण बनर्जी समेत 10 विपक्षी सांसदों को जेपीसी सदस्यता से एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

यह भी पढ़े :- Ranji Trophy : रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरी बार फेल, मुश्किल से बना पाए 28 रन

विपक्षी सांसदों का आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है. यह पहली बार नहीं है जब जेपीसी की बैठक में हंगामा हुआ हो. इससे पहले भी इस बैठक में विवाद हो चुके हैं. (Waqf Bill JPC Meeting)

जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया, उनमें असदुद्दीन ओवैसी, इमरान मसूद, कल्याण बनर्जी, अरविंद सावंत, नासिर हुसैन, ए राजा, मोहिबुल्लाह नदवी, एमएम अब्दुल्ला, नदीमुल हक, मोहम्मद जावेद का नाम शामिल है. यह पहली बार नहीं है जब जेपीसी की बैठक में हंगामा हुआ हो. इससे पहले भी इस बैठक में विवाद हो चुके हैं. हंगामे को लेकर अरविंद सावंत ने कहा कि समय नहीं दिया, जल्दबाजी कर रहे हैं. 10 सदस्यों को आज भर के लिए सस्पेंड कर दिया है. हम 31 को क्लॉज-दर-क्लॉज चर्चा चाहते थे पर ये 27 जनवरी पर अड़े हैं।

यह भी पढ़े :- Saif Ali Khan Case: उस रात क्या-क्या हुआ- सैफ ने बताई पुलिस को हमले की पूरी कहानी, पढ़े पूरी खबर

500 पन्नों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकती समिति

समिति के 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सदस्यों में से 13 विपक्षी दलों से हैं. निचले सदन में नौ और उच्च सदन में चार सदस्य हैं. माना जा रहा है कि समिति आगामी बजट सत्र में अपनी 500 पन्नों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकती है. वक्फ पर बनी इस समिति ने दिल्ली में 34 बैठकें की हैं और कई राज्यों का दौरा किया है, जहां 24 से अधिक हितधारकों को बुलाया गया था.

Back to top button
error: Content is protected !!