Google Analytics —— Meta Pixel

Ranji Trophy : रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरी बार फेल, मुश्किल से बना पाए 28 रन

Ranji Trophy : रोहित शर्मा का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट में फेल होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी करने के बारे में सोचा. लेकिन यहां भी उनका बल्ला नहीं चल रहा है. रणजी ट्रॉफी की पहली दोनों ही पारियों में वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में उमर नजीर के खिलाफ वो मजबूर नजर आए थे और महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं दूसरी पारी में ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के एक गेंदबाज ने उनका शिकार कर लिया. उनके आउट होने का तरीका तो और भी निराशाजनक था, जिसे देखकर उनके फैंस का दिल टूट जाएगा।

यह भी पढ़े :- Saif Ali Khan Case: उस रात क्या-क्या हुआ- सैफ ने बताई पुलिस को हमले की पूरी कहानी, पढ़े पूरी खबर

रोहित ने बनाए 28 रन

रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में फेल हो गए. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी. वो 35 गेंदों का सामना कर चुके थे और 3 छक्के और 2 चौके जड़ चुके थे. लेकिन इसके बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले युद्धवीर सिंह ने उन्हें आउट कर दिया. रोहित ने आक्रामकता दिखाने की कोशिश की और एक बड़ी शॉट खेलने के चक्कर में कैच थमा बैठे. शॉट मारते वक्त उनका बल्ला घूम गया और सर्किल के अंदर मिड ऑन पर कैच आउट हो गए।

पहली पारी में बनाए थे 3 रन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 10 साल के बाद रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखकर बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की हिदायत दी है। वहीं अब रणजी में भी रोहित का खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इससे पहले पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए रोहित महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!