Google Analytics —— Meta Pixel

Union Budget 2025: हलवा सेरेमेनी के साथ ही वित्त मंत्री ने पूरी की परंपरा, 31 जनवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र

वित्त वर्ष 2025-26 के बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पारंपरिक हलवा समारोह में हिस्सा लिया.

Union Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को नॉर्थ ब्लॉक में पारंपरिक हलवा समारोह में हिस्‍सा लिया। इस समारोह में राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सचिव और बजट निर्माण प्रक्रिया में शामिल अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। हलवा सेरेमनी बजट की छपाई शुरू होने से पहले होती है।

यह भी पढ़े :- गजब! शराबी पतियों को छोड़कर आपस में ही पत्नियों ने कर ली शादी, पढ़े पूरी खबर

वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का यह एक तरीका है। इसके साथ ही, ‘लॉक-इन’ अवधि भी शुरू हो जाती है, जहां बजट टीम के सभी सदस्य संसद में बजट पेश होने तक मंत्रालय परिसर में ही रहते हैं।

बजट सत्र (Union Budget 2025) 31 जनवरी से शुरू होगा और 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। वित्‍त वर्ष 2025-26 का बजट 1 फरवरी को पेश होगा। इस बजट के साथ सीतारमण सातवां बजट पेश करेंगी जो पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पार कर जाएगा। यह बजट कमजोर जीडीपी और खपत के आंकड़ों के बीच पेश किया जा रहा है। इसलिए सभी की निगाहें सरकार के आर्थिक दिशानिर्देशों पर होंगी।

क्यों होती है हलवा सेरेमनी

भारतीय परंपरा में हलवा खाना खुशी का मौका माना जाता है. इसलिए बजट पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय में हलवा तैयार कर बजट बनाने में शामिल स्टाफ और अफसरों के बीच बांटा जाता है. सालों से चली आ रही इस परंपरा में केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भी शामिल होते हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को हलवा सेरेमनी में शामिल होने के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रिंट करने वाला प्रेस का भी चक्कर लगाया और अफसरों को शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय और आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ भी मौजूद थे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के बजट की तैयारी के अंतिम चरण का प्रतीक पारंपरिक हलवा समारोह की अध्यक्षता की। यह समारोह शुक्रवार को नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया। हर साल बजट की तैयारी के ‘लॉक-इन’ प्रोसेस से पहले हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। हलवा समारोह में नॉर्थ ब्लॉक में एक बड़ी कड़ाही में हलवा तैयार किया जाता है। वित्त मंत्री औपचारिक रूप से कड़ाही को चलाती हैं। वह बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को हलवा परोसती हैं। यह परंपरा वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारियों की कड़ी मेहनत को स्वीकार करने का एक तरीका भी है। हलवा समारोह संसद में पेश होने से पहले सभी बजट दस्तावेजों की छपाई की प्रक्रिया की शुरुआत का संकेत देता है। इस समारोह के बाद एक विशेष अवधि शुरू होती है जिसे ‘लॉक-इन’ कहते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!