Google Analytics —— Meta Pixel

पंडित धीरेंद्र शास्त्री धर्मांतरण रोकने के लिए बस्तर में करेंगे पदयात्रा, कहा- धर्मांतरण का सबसे बड़ा कारण अशिक्षा

Pandit Dhirendra on Conversion: छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर दौरे के दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में धर्मांतरण रोकने के लिए बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल बनाए जाएंगे। बाबा बागेश्वर ने कहा कि धर्मांतरण देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। इसका प्रमुख कारण अशिक्षा है। देश में विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण हो रहा है। विदेशी फंडिंग के बलबूते लोगों को लालच देकर या उन्हें छोटे मोटे ट्रिक दिखाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। यह देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हम धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और उनका देश निकाला करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए बस्तर से पदयात्रा करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Union Budget 2025: हलवा सेरेमेनी के साथ ही वित्त मंत्री ने पूरी की परंपरा, 31 जनवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा करूंगा। विश्व की सेकेंड लार्जेस्ट चर्च छत्तीसगढ़ के जशपुर में है, जिसके सामने कथा करूंगा। जशपुर और बस्तर से पदयात्रा निकालकर हिंदुओं की घर वापसी कराएंगे। पंडित शास्त्री ने कहा धर्मांतरण देश की पहचान को ही खत्म कर रहा है। वो इसके खिलाफ पूरे देश में बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल की स्थापना करेंगे और धर्मांतरन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा चाहे मध्यप्रदेश का मंडला वाला हिस्सा हो या छत्तीसगढ़ बस्तर,सरगुजा का संभाग या फिर ओडिशा का सुंदरनगर का इलाका, यहां धर्मांतरण कराने वालों का सुनियोजित नेटवर्क फैला हुआ है। (Pandit Dhirendra on Conversion)

आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जा रहा: पंडित शास्त्री

पंडित धीरेंद्र ने कहा कि आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिसे देखकर उन्हें काफी दुख है। उन्होंने कहा कि वो हिंदुओं को जगा कर रहेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा के रायपुर स्थित बंगले में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्र बस्तर में कथा करेंगेय़ यहां शांति स्थापित करने हिंदू विचारधारा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 19 जनवरी को आदिवासी जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य था कि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला में बागेश्वर मंडल बनाएंगे, जो हनुमान चालीसा का पाठ कराएगा और धर्मांतरण को रोकेगा, जो हमको दान में दिया जाएगा उस दान की राशि से हम गरीब बेटियों का घर बसाएंगे। (Pandit Dhirendra on Conversion)

सिंहदेव ने किया बाबा बागेश्वर का समर्थन !

पंडित धीरेंद्र ने कहा कि 23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया जाएगा। 26 फरवरी को 251 बेटियों का विवाह कार्यक्रम भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी होनी चाहिए। पंडित शास्त्री ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत प्रिय हैं। आने वाले समय में राजिम महाकुंभ है, जिसमें शामिल होने के लिए पूरे भारत को निमंत्रण देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की माटी और धरती में पूरे भारत के लोग आना चाहिए। वहीं पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरी दुनिया में धर्मांतरण रोकने का प्रयास होना चाहिए, जिससे अपने धर्म को मानने वाले लोग दूसरे धर्म में ना जाएं। शराबबंदी को लेकर सरकार को फैसला लेना चाहिए। (Pandit Dhirendra on Conversion)

Back to top button
error: Content is protected !!