Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी को लूटा था…BJP के कमल में बैठकर आई मां लक्ष्मी: केदार गुप्ता

Kedar Gupta on Congress: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साय सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। नई औद्योगिक नीति से प्रभावित होकर इन्वेस्टर मीट में 1 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 1 हजार करोड़ के निवेश वाले या 1000 लोगों को रोजगार देने वाले उद्योगों को 30-50 प्रतिशत स्थाई पूंजी निवेश के प्रावधान है, जिसकी राशि 200 करोड़ रुपए से 400 करोड़ रुपए के बीच है।

यह भी पढ़ें:- पंडित धीरेंद्र शास्त्री धर्मांतरण रोकने के लिए बस्तर में करेंगे पदयात्रा, कहा- धर्मांतरण का सबसे बड़ा कारण अशिक्षा

केदार गुप्ता ने कहा कि पूर्व CM भूपेश बघेल की सरकार में आर्थिक संकट था। कांग्रेस कार्यकाल में घोटाले, भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ महतारी को लूटा जा रहा था। BJP के कमल में मां लक्ष्मी बैठकर आई। साय सरकार ने हर अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचा है। उद्योग, टैलेंट, किसान से भूपेश बघेल को कभी मतलब नहीं था। साय सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में हर दिन दिवाली मनाई जा रही है। लूटने वाली कांग्रेस सरकार से जनता को मुक्ति मिल गई। उन्होंने कहा कि पूर्व CM भूपेश बघेल केवल घोषणावीर थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। (Kedar Gupta on Congress)

नक्सलवाद को अपना संरक्षक मानती थी कांग्रेस: केदार

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि धान खरीदी पर कहा कि वो लोग कहते थे, केंद्र सरकार बारदाना नहीं दे रही है, लगातार आरोप लगाते थे, लेकिन भूपेश बघेल की सरकार में काम कोई करता नहीं था। विष्णुदेव साय की सरकार आई, अब बारदाना तो पहले ही उपलब्ध है। भूपेश सरकार में योजनाएं बनती थी, पेपर में आती थी और दफ्तर के अलमारियों में कैद हो जाती थी। जैसे ही कका की सरकार आई तब नक्सलवाद फलने-फूलने लगा, आंकड़ों के हिसाब से भी देखा जाए तो कांग्रेस के शासन काल में नक्सलवाद एक राजनीतिक संरक्षण के रूप में सामने आने लगा था। ऐसा लगता था कांग्रेस पार्टी नक्सलवाद को अपना संरक्षक मानती थी। कांग्रेस ने 10 जनपद में इन्वेस्ट करके अपनी कुर्सी बचाने का काम किया। (Kedar Gupta on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!