छत्तीसगढ़ में माता-बहनें सुरक्षित नहीं…फिर भी खुद को भगवान बता रहे बीजेपी वाले: बैज
Deepak Baij on BJP: PCC चीफ दीपक बैज ने बीजेपी के कमल फूल वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले अपने आप को भगवान राम भी बना लेते हैं। अपने आप को भगवान से तुलना कर लेते हैं। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। मतलब छत्तीसगढ़ को इन्होंने इतना बर्बाद कर दिया है कि छत्तीसगढ़ अराजकता के माहौल के चपेट में हैं। छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। छत्तीसगढ़ में माता-बहनें सुरक्षित नहीं है, उसके बाद भी अपने आप को भगवान बता रहे हैं। इससे बड़ा हास्यास्पद क्या हो सकता है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी को लूटा था…BJP के कमल में बैठकर आई मां लक्ष्मी: केदार गुप्ता
बैज ने कहा कि कोई भी मसीहा हो सकता है, लेकिन भगवान नहीं हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने तो कभी भगवान जगन्नाथ को PM नरेंद्र मोदी का भक्त बता दिया था। कभी मोदी स्वयं कहते हैं कि वे साक्षात भगवान हैं। यहां पर मुख्यमंत्री भी भगवान बना दिए गए हैं। मैं समझता हूं जनता से बड़ा भगवान ना विष्णुदेव साय है ना भारतीय जनता पार्टी है। OBC आरक्षण को लेकर बैज ने कहा कि हमें बाबा साहब का आरक्षण चाहिए, भारतीय जनता पार्टी का आरक्षण नहीं चाहिए। भारतीय जनता पार्टी आरक्षण पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। (Deepak Baij on BJP)
PCC चीफ ने बताया प्लान
PCC चीफ ने कहा कि हम जनता के पास जाएंगे और सरकार की एक साल की असफलता गिनाएंगे। सरकार ने शहरी क्षेत्र में एक रुपए भी अभी तक नहीं दिया है। सरकार पूरा मुद्दा विहीन हो चुकी है। शहरों को बर्बाद कर दिया गया। शहर में सबसे ज्यादा घटना घट रही है। इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था , पुलिस भर्ती में घोटाला, किसानों के साथ अन्याय जैसे बड़े विषयों पर जनता के बीच जाकर सरकार के घोटाले गिनाएंगे। क्योंकि पुलिस भर्ती और वन विभाग भर्ती में घोटाला हो रहा है। सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। सरकार अपराध रोकने में विफल है। प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव में जाएगी और सरकार की विफलताओं पर चुनाव जीतेंगे। (Deepak Baij on BJP)



