Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR NEWS : पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे से प्लांट में हो रही ब्लास्टिंग, आसपास के इलाके में हड़कंप

RAIPUR NEWS: धरसीवां अंतर्गत तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आ रहा है, बताया जा रहा है कि उक्त घटना में दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है साथ ही आग की लपटें काफी तेज है जिससे क्षेत्रवासी दहशत में है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में माता-बहनें सुरक्षित नहीं…फिर भी खुद को भगवान बता रहे बीजेपी वाले: बैज

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है, वही सूत्रों कि माने तो पेंट बनाने वाली संजय केमिकल फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गया जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी को लूटा था…BJP के कमल में बैठकर आई मां लक्ष्मी: केदार गुप्ता

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल अग्निशमन के साथ मौके पर पहुंच गया है। वही आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरा प्लांट बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है फिलहाल प्लांट में भारी ब्लास्ट हो रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!