Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, रायपुर से दीप्ति दुबे और जगदलपुर से मलकित गैदू होंगे उम्मीदवार

CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

देर रात हुई बैठक में नामों पर मुहर

रविवार देर रात रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े :- रायपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने महापौर पद के लिए मीनल चौबे के नाम की घोषणा के बाद अब 70 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची

बैठक के दौरान प्रत्याशियों के नामों पर लंबी चर्चा के बाद सहमति बनी। सूची को अंतिम रूप देने में देर रात तक मंथन चलता रहा, और सूची तैयार होते-होते रात के ढाई बज गए। सोमवार तड़के सुबह साढ़े चार बजे कांग्रेस के संचार विभाग ने आधिकारिक तौर पर सूची जारी कर दी।

नगर निगम प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस ने नगर निगम महापौर पद के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं:

1. जगदलपुर (सामान्य): मलकित सिंह गैदू
2. चिरमिरी (सामान्य): डॉ. विनय जायसवाल
3. अंबिकापुर (अजजा): अजय तिर्की
4. रायगढ़ (अजजा): जानकी काटजू
5. कोरबा (सामान्य-महिला): उषा तिवारी
6. बिलासपुर (अजिव): प्रमोद नायक
7. धमतरी (सामान्य): विजय गोलछा
8. रायपुर (सामान्य-महिला): दीप्ति प्रमोद दुबे
9. दुर्ग (अजिव-महिला): प्रेमलता पोषण साहू
10. राजनांदगांव (सामान्य): निखिल द्विवेदी

विरोध और हंगामे की स्थिति

बैठक के दौरान टिकट वितरण को लेकर रायपुर कांग्रेस भवन में हंगामा भी हुआ। कुछ दावेदारों और कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर नाराजगी जताई। देर रात तक कार्यकर्ता बाहर खड़े होकर सूची का इंतजार करते रहे। नामों की घोषणा से पहले अंदरूनी चर्चाओं के आधार पर कई कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया था। (CG Nikay Chunav 2025)

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को हर क्षेत्र में मजबूत बताते हुए चुनाव में जीत का भरोसा जताया है। पार्टी का कहना है कि इन उम्मीदवारों के माध्यम से जनता से जुड़ने की कोशिश की जाएगी और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा।

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की इस सूची ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि इन प्रत्याशियों के सहारे कांग्रेस कितनी सीटें जीत पाती है और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है। (CG Nikay Chunav 2025)

प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:-

नगर निगम
नगर निगम

 

नगर पालिका
नगर पालिका

नगर पंचायत
नगर पंचायत

Back to top button
error: Content is protected !!