Shri Ganpati Mahayagya Balodabazar : श्री गणपति महायज्ञ का भव्य समापन, कलश विसर्जन व भंडारे के साथ हुई पूर्णाहुति

Shri Ganpati Mahayagya Balodabazar : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में 16 जनवरी से आयोजित दिव्य व भव्य विश्व कल्याणकारी श्री गणपति महायज्ञ का समापन 26 जनवरी को आनंदमय धार्मिक वातावरण में हुआ। इस अवसर पर गौदान, पूर्णाहुति, संगीतमय भव्य कलश विसर्जन यात्रा, महाआरती और महाप्रसादी वितरण जैसे आयोजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।
यह भी पढ़े :- अमृतसर में एक शख्स ने तोड़ी बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा, जमकर मचा बवाल
चार वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस ग्यारह दिवसीय महायज्ञ का आयोजन यज्ञ समिति और समस्त नगरवासियों के सहयोग से किया गया। महायज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी गई और कथा प्रवचन, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इन धार्मिक आयोजनों में प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्यलाभ अर्जित किया।


इस वर्ष के महायज्ञ का नेतृत्व यज्ञाचार्य पं. द्वारिका प्रसाद शास्त्री ने किया। आयोजन समिति में अध्यक्ष विवेक आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, सचिव सपन केशरवानी, सहसचिव विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्षमेंद्र अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय नारायण, और व्यवस्थापक शिवप्रकाश तिवारी शामिल रहे। आयोजन को संरक्षक मंडल और समस्त सहयोगी कार्यकर्ताओं ने सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्य यजमान सरिता शिवप्रकाश तिवारी और लक्ष्मी ताराचंद शर्मा के प्रयासों से महायज्ञ पूर्ण हुआ। मंच संचालन प्राचार्य केएस तिवारी ने किया।

यज्ञ समिति के सदस्य एवं विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों, केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, दानदाताओं और राइस मिल एसोसिएशन बलौदाबाजार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखने और यज्ञ स्थल को धार्मिक केंद्र बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया।
यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए न केवल आस्था और भक्ति का केंद्र बना बल्कि सामाजिक सौहार्द और विश्व कल्याण का संदेश भी प्रदान करता रहा। (Shri Ganpati Mahayagya Balodabazar)



