Google Analytics —— Meta Pixel

आम आदमी पार्टी का मतलब अवैध आमदनी पार्टी है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

HM Shah on AAP: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के नरेला में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा संविधान 76वें साल में प्रवेश कर रहा है। इन 75 सालों में देश की जनता ने देश के लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। ये लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक गरीब चाय वाले का बेटा तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर आया है। ये लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक गरीब आदिवासी की बेटी बहन द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी हैं, एक सामान्य जाट किसान का बेटा भारत का उपराष्ट्रपति बना है और इससे पहले एक एक गरीब दलित का बेटा रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने थे।

यह भी पढ़ें:- Maha Kumbh 2025 : सपरिवार महाकुंभ में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगम में लगाई पवित्र डुबकी, सीएम योगी और बाबा रामदेव भी रहे मौजूद

शाह ने कहा कि केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 तारीख को होगा। केजरीवाल के शासन के दौरान दिल्ली बद से बदतर हो गई। 10 साल में देश के कई राज्य जहां पर डबल इंजन की सरकार बनी, वो कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन दिल्ली को जलभराव, गंदे पानी, कूड़े से जूझना पड़ रहा है। AAP ने न केवल अव्यवस्थाएं फैलाई हैं, बल्कि हमारे पूर्वांचलियों का अपमान भी किया है। ये कहते हैं कि पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं। केजरीवाल क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से आए मेरे भाई-बहनों को दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है? देशभर में सभी को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है, लेकिन केजरीवाल के कारण दिल्ली के लोगों को ये फायदा नहीं मिल रहा है। (HM Shah on AAP)

उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों चिंता मत करो, आप-दा जाने वाली है कमल आने वाला है। हम पांच लाख नहीं, 10 लाख तक का इलाज मुफ्त देंगे। AAP ने झूठ बोलकर वोट बटोरा और आगे बढ़ने का काम किया है। AAP का मतलब है- अवैध आमदनी वाली पार्टी। दिल्ली के पैसों से ये (AAP) पंजाब, गुजरात, गोवा… का चुनाव लड़ते हैं। AAP ने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा, हम कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल बनवाया। (HM Shah on AAP)

गृहमंत्री शाह ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकान खोलकर दिल्ली के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया। केजरीवाल ने यमुना की सुध नहीं ली, लेकिन 8 फरवरी को आप दिल्ली में हमारी सरकार बना दो। तीन साल में हम यमुना रिवर फ्रंट बनाकर यमुना जी को शुद्ध करने का काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताकर उनका अपमान किया है। पूर्वांचली बहनों-भाइयों को अपमानित करने वाली और दिल्ली में जगह-जगह शराब के ठेके खोलने वाली आप-दा को 5 फरवरी को विदाई देने के लिए नरेला वासी संकल्पित हैं। मैंने नरेला विधानसभा के बहनों-भाइयों से संवाद किया। (HM Shah on AAP)

Back to top button
error: Content is protected !!