Chhattisgarh : पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने फैलाई दहशत, माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या कर सड़क पर फेंका शव
Chhattisgarh: नक्सल क्षेत्र बीजापुर के ग्राम केशामुंडी में नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के आरोप में निर्ममता से हत्या कर दी. मौके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा भी बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंची भैरमगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में आज धर्म संसद का आयोजन, लगेगी सनातन बोर्ड के गठन पर मुहर, पढ़े पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण की पहचान केशामुंडी निवासी भदरू सोढ़ी, उम्र 41 वर्ष, पिता- हिडमा के रूप में हुई है. बीती रात नक्सलियों ने भदरू के घर घुस कर कुल्हारी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. मौके से बरामद पर्चे में लिखा है कि वे उसे पहले ही मार देते, लेकिन वह बच गया. गांव में नक्सलियों की जानकारी देने के आरोप में उन्होंने ग्रामीण की हत्या कर दी है।
दरअसल छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में फरवरी में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं. इसके पहले नक्सल इलाकों में नक्सली दहशत फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
माओवादियों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन प्लान
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है जिसमें माओवादियों ने सोढ़ी पर गद्दारों का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने तथा पुलिस को पार्टी की सूचना देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में लगातार पुलिस को मिल रही सफलता से माओवादी संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
साथ ही माओवादियों के मुख्य क्षेत्र में नए सुरक्षा शिविर के निर्माण से उनका आधार क्षेत्र सिमट रहा है। इससे माओवादी बौखला गए हैं और वह आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों पर अपना गुस्सा निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि माओवादी कभी गद्दारी, कभी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भय का माहौल बनाने के लिए आम लोगों की हत्या कर रहे हैं। (Chhattisgarh)



