कुरूद: कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजे-गाजे के साथ भरा नामांकन, नगर में दिखा उत्साह
Kurud Municipal Council: कुरूद नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अंतिम समय में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। 28 जनवरी को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ नामांकन दाखिल किया। रैली के रूप में निकले इस आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें:- कुरूद: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, दिखा चुनावी जोश
अध्यक्ष पद और पार्षद प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तपन चंद्राकर ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डों से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।
- वार्ड 01: उत्तम साहू
- वार्ड 02: डुमेश साहू
- वार्ड 03: रजत चंद्राकर
- वार्ड 04: रोशन जागड़े
- वार्ड 05: दिवाकर चंद्राकर
- वार्ड 06: राघवेंद्र सोनी
- वार्ड 07: उर्वशी चंद्राकर
- वार्ड 08: योगेश चंद्राकर
- वार्ड 09: खोमिन बसंत साहू
- वार्ड 10: अर्जुन ध्रुव
- वार्ड 11: राजकुमारी कंवर
- वार्ड 12: राखी चंद्राकर
- वार्ड 13: देवव्रत साहू
- वार्ड 14: मनीष साहू
- वार्ड 15: मंजू साहू
चंडी मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक निकली रैली
नामांकन रैली की शुरुआत नगर के आराध्य देवी मां चंडी मंदिर प्रांगण से हुई। रैली नगर के प्रमुख स्थलों-थाना चौक, पुराना बाजार, सरोजनी चौक, और कारगिल चौक से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी ने माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व विधायक लेखराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, शारदा साहू, नीलम चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, प्रमोद साहू, रमेशर साहू, प्रतीक साहू, प्रह्लाद चंद्राकर, गीता राम सिन्हा, राजकुमारी दीवान, महिम शुक्ला, तुकेश साहू और रामचंद रतलानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। (Kurud Municipal Council)
चुनाव में बढ़ेगा जोश
कांग्रेस की नामांकन रैली ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं का जोश देखते हुए यह साफ है कि पार्टी चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं। (Kurud Municipal Council)



