Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh Stampede Updates: महाकुंभ हादसे के बाद अमृत स्नान होगा, अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला

Mahakumbh Stampede Updates : महाकुंभनगर में बुधवार तड़के हुए हादसे के बाद आज मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर संशय हो गया था। हालांकि हालात नियंत्रण में आने और भीड़ का दबाव कम होने के बाद अखाड़ा परिषद ने स्नान का फैसला किया है। पहले अमृत स्नान रद्द करने की बात सामने आ रही थी। हालांकि जुलूस छोटा ही रखा जाएगा और तामझाम नहीं होगा। प्रशासन और परिषद की बात चल रही है।

यह भी पढ़े :- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में मची भगदड़, 15 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, कई घायल; संगम तट के पास हुआ दर्दनाक हादसा

भगदड़ से करीब 15 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ के बीच मची इस भगदड़ में कई लोग घायल भी हुए हैं. हादसा दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले हुआ है

सुबह 9 बजे तक 2.78 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। वहीं, अब तक 19.94 करोड़ लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं।

महाकुंभ मेले और प्रयागराज शहर में इस समय 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं। प्रशासन की कोशिश है कि आसपास के घाटों पर स्नान करके श्रद्धालुओं को वापस किया जाए।

सीएम योगी ने की लोगों से अपील

महाकुंभ में देर रात भगदड़ मचने के बाद एक बार फिर हालातों पर काबू पा लिया गया है और एक बार फिर संगम के सभी घाटों पर स्नान शुरू हो गया है. सीएम योगी ने फिर से स्नान शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा, संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है, किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.

सीएम योगी ने कहा, स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गए हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है. उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वह किसी भाी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

जहां हैं वहीं करें स्नान

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, मैं संगम घाट पर नहीं गया क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा है. आज मैंने हजारों लोगों के साथ भगवती गंगा के तट पर स्नान किया है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो संगम घाट पर स्नान करने की जिद न करें. इस समय प्रयागराज में जहां भी गंगा-जमना है वहां आप जहां भी स्नान करेंगे आपको अमृत प्राप्त होगा. आराम से आए, बच्चों का ध्यान रखें. सुरक्षित रहे. (Mahakumbh Stampede Updates)

स्वामी रामभद्राचार्य ने भी लोगों से अपील की. उन्होंने कहा, मैं महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध करता हूं कि आज प्रयागराज में क्षमता से अधिक भीड़ आ गई है. इसी संगम जाने की जिद छोड़ दें और अपने-अपने पास वाले घाट पर स्नान करें. सब लोग अपनी सुरक्षा में रहे और एक दूसरे की सुरक्षा करें. (Mahakumbh Stampede Updates)

Back to top button
error: Content is protected !!