Google Analytics —— Meta Pixel

दर्शन के लिए भारतीय परिधान जरूरी, सिद्धिविनायक मंदिर में बदल गया ‘ड्रेस कोड’, जानें नए नियम

Siddhivinayak Temple : लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र मुंबई के दादर-प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) के दर्शन के लिए अब आपको अपने कपड़ों के प्रति सचेत रहना होगा. क्योंकि मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है. देशभर से श्रद्धालु सिद्धिविनायक मंदिर में आराध्य देव गणेश के दर्शन के लिए आते हैं. अब भक्तों को यहां दर्शन के लिए आते समय अपने कपड़ों का ध्यान रखना होगा. जो भी भक्त ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे उन्हें मंदिर प्रशासन अंदर जाने की अनुमति नहीं देगा.

यह भी पढ़े :- केजरीवाल ईमानदारी का चोला ओढ़कर आए और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया: सांसद राहुल गांधी

इस वजह से लिया गया फैसला

मंदिर (Siddhivinayak Temple) ट्रस्ट ने यह फैसला पवित्र स्थान की पवित्रता और मर्यादा को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिशानिर्देश लागू करने का निर्णय लिया है। मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि शॅार्ट कपडे़ पहनने पर मंदिर परिवार में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

स्त्री और पुरुष दोनों के लिए लागू होगा ड्रेस कोड

एक आधिकारिक बयान में, सिद्धिविनायक श्राइन ट्रस्ट ने घोषणा की कि केवल पारंपरिक भारतीय पोशाक या पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनने वाले आगंतुकों को ही दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नई नीति सभी आगंतुकों के आराम और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के अनुरूप शालीन कपड़े पहनने के महत्व पर जोर देती है।

प्लास्टिक बैग पर भी रोक

इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों को प्रसाद वितरण के लिए प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर भी रोक लगाते हुए कागज की थैलियों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। यह पहल फिलहाल परीक्षण आधार पर शुरू की गई है।

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने भी भक्तों से अपील की थी कि वे मंदिर में आधी पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, फटे हुए जींस, चमड़े के कपड़े या अन्य आपत्तिजनक वस्त्र पहनकर न आएं। उनका कहना था कि यह पूजा स्थल है न कि एक पर्यटन स्थल। मंदिर प्रशासन ने कहा था कि यह कदम मंदिर के शालीन माहौल को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!