छत्तीसगढ़ में 6वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, पढ़ें पूरी खबर

Gang Rape in Balrampur: छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना रेप और गैंगरेप जैसी खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बलरामपुर के कोरंधा थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी छात्रावास में 6वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ पढ़ने वाले 2 छात्रों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की बार-बार तबीयत बिगड़ रही थी, जिसकी वजह से उसका मेडिकल चेकअप हुआ, जिसमें पता चला कि वो गर्भवती है। इसके बाद गैंगरेप का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख, बैज ने कहा- किसानों का एक-एक दाना खरीदे सरकार
घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों नाबालिग छात्रों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया। दोनों छात्र पिछले कुछ महीने से छात्रा के साथ रेप कर रहे थे। एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा 11 साल की है, जो कोरंधा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में छठवीं में पढ़ती है। स्कूल संचालक का हॉस्टल भी है, जहां एक कमरे में लड़के और दूसरे में लड़कियां रहती है। पीड़ित आदिवासी छात्रा दीपावली की छुट्टी में घर गई थी, जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने जड़ी-बूटी से उसका इलाज कराया था। छात्रा के स्वस्थ होने पर उसे फिर से हॉस्टल भेज दिया गया था। (Gang Rape in Balrampur)
छात्रा ने पुलिस को दी जानकारी
हॉस्टल में छात्रा की तबीयत फिर बिगड़ी। इसके बाद डॉक्टर से उसकी जांच कराई गई, जिसमें उसे प्रेग्नेंट होना बताया गया। इसकी सूचना कोरंधा पुलिस को दी गई। कोरंधा थाना प्रभारी विरासत कुजुर ने बताया कि छात्रा से महिला जांच अधिकारियों ने बात की है, जिसमें उसने हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र और एक बाहर रहने वाले स्कूली छात्र पर आरोप लगाया है। छात्रा ने कुछ महीने पहले गैंगरेप करने और कई बार अलग-अलग रेप करने की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी नाबालिग है। फिलहाल छात्रा कितने महीने की प्रेग्नेंट है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। (Gang Rape in Balrampur)



