Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख, बैज ने कहा- किसानों का एक-एक दाना खरीदे सरकार

CM on Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अभी धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है। अभी तक ऐसी कोई मांग नहीं आई है। 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है। हम पिछले साल के रिकॉर्ड से आगे बढ़ चुके हैं। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तारीख बढ़ाने की मांग की आवश्यकता क्यों? आप सरकार चला रहे हैं। आपका विवेक है।

यह भी पढ़ें:- Mahakumbh Viral Girl Monalisa : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर , इस डायरेक्टर ने किया साइन

बैज ने कहा कि विपक्ष धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहा है। आज भी किसान भटक रहे हैं। धान उठाव नहीं हो रहा है। खरीदी प्रभावित है। प्रदेश के सभी किसानों का एक-एक दाना खरीदे। इसके लिए तारीख बढ़ा दे तो क्या दिक्कत है। किसानों का धान खरीदना नहीं चाह रहे हैं। कुल मिलाकर किसानों का हित नहीं चाहते, इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। बता दें कि धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर 2024 से हुई थी, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। (CM on Paddy Procurement)

महासमुंद में 62 कट्टा धान जब्त

वहीं महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती जारी है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार बागबाहरा, राजस्व निरीक्षक खल्लारी एवं मंडी सचिव बागबाहरा की संयुक्त टीम ने बरबसपुर-भीमखोज-खल्लारी मार्ग पर मालवाहकों की औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक वाहन में 62 कट्टा धान लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक से दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मंडी अधिनियम के तहत इसे धान का अवैध परिवहन मानते हुए धान को जब्त कर खल्लारी समिति को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि कृषि उपज के परिवहन के लिए वैध दस्तावेज अनिवार्य हैं। बिना दस्तावेज धान की ढुलाई करना अवैधानिक है। (CM on Paddy Procurement)

Back to top button
error: Content is protected !!