इंजीनियर की शादी में दोस्तों ने दिया ‘ठेकेदार किट’ – फावड़ा, बेलचा और गुनिया देख मेहमान भी रह गए दंग!
गरियाबंद : शादी एक यादगार अवसर होती है, लेकिन गरियाबंद के इंजीनियर क्षितिज गुप्ता की शादी में उनके दोस्तों ने ऐसा अनोखा गिफ्ट दिया कि हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो गया।
यह भी पढ़े :- CG Nagriya Nikay Chunav : धमतरी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महापौर पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द
आमतौर पर शादियों में कपड़े, गहने, या घरेलू सामान गिफ्ट किए जाते हैं, मगर क्षितिज के दोस्तों ने कुछ हटकर करने की ठानी। उन्होंने दूल्हे के प्रोफेशन का सम्मान करते हुए उसे ‘ठेकेदार किट’ गिफ्ट कर दी, जिसमें फावड़ा, बेलचा, गैंती, छैनी, हथौड़ी, धमेला, झाड़ू, पाना, इंची टेप, गुनिया, गुरमाला, और कैंचा शामिल थे।
रिशेप्शन में छाया ठेकेदारी का रंग
जैसे ही यह अनोखा तोहफा खोला गया, रिसेप्शन में आए मेहमान पहले तो चौंक गए, फिर हंसी के ठहाके गूंजने लगे। कुछ लोगों को तो एक पल के लिए लगा कि ये शादी हो रही है या किसी नई कंस्ट्रक्शन साइट का उद्घाटन।
दूल्हे क्षितिज गुप्ता भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए और दोस्तों से मज़ाक में बोले, “अब हनीमून पर जाऊं या सीधा ठेकेदारी का टेंडर भरने निकल जाऊं?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस मज़ेदार तोहफे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोग इस पर तरह-तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं
➡ “इंजीनियर भाई, अब शादी के बाद गृहस्थी संभालो या बिल्डिंग बनाओ?”
➡ “पत्नी को भी अब तय करना पड़ेगा कि पहले घर बसाएंगे या ठेका उठाएंगे!”
➡ “ऐसे दोस्त हर इंजीनियर को मिलना चाहिए!”
दोस्तों ने कहा – इंजीनियर के लिए परफेक्ट गिफ्ट।
क्षितिज के दोस्तों का कहना है कि यह सिर्फ एक मज़ाक नहीं, बल्कि उनके प्रोफेशन से जुड़ा एक स्पेशल तोहफा था। उन्होंने हंसते हुए कहा –
“हमने सिर्फ इंजीनियर भाई के भविष्य का ख्याल रखा है, अब उनकी पत्नी तय करें कि गृहस्थी पहले संभालनी है या ठेकेदार।
शहर में बनी चर्चा का विषय
इस शादी और ‘ठेकेदार किट’ की पूरे शहर में चर्चा हो रही है। लोग इस अनोखे गिफ्ट आइडिया की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोस्त ऐसे ही होने चाहिए, जो जिंदगी के हर मौके को खास बना दें।
“इंजीनियरिंग भावना” से भरा यह गिफ्ट और दोस्तों की यह मस्ती क्षितिज गुप्ता की शादी को हमेशा के लिए यादगार बना गई।



