Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh Fire : महाकुंभ में फिर भीषण आग, छतनाग के पास टेंट सिटी में इस बार हादसा, कई टेंट जले

Mahakumbh Fire : महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है। झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में आग लगी है। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। अभी आग का कारण नहीं पता चल सका है।

यह भी पढ़े :- रेप मामले में कांग्रेस सांसद गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच पुलिस ने उठाया, पढ़े पूरी खबर

चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर आकर देखा गया तो करीब 15 टेंट में आग लगी थी। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया है। आग किस वजह से लगी यह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर एक्सेस रोड नहीं था। इसलिए यहां आने में थोड़ी दिक्कत हुई है। कोई भी जनहानि नहीं है। किसी को बर्न नहीं है। हिदायत भी दी जा रही है। बताया जाता है कि यहां पर अस्थाई टेंट लगाया गया था। चमनगंज चौकी के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है। उन लोगों को भी बता दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जनवरी को गोरखपुर के गीता प्रेस के शिविर में आग (Mahakumbh Fire) लगी थी। तब डेढ़ सौ ज्यादा कॉटेज जलकर खाक हो गए थे। गीता प्रेस का शिविर शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में लगा था। तब प्रशासन ने छोटे सिलेंडर में रिसाव को आग का कारण बताया था। हालांकि गीता प्रेस वालों ने बाहर से आई आग को कारण बताया था।

इससे पहले बुधवार को भी महाकुंभ में बड़ा हादसा हुआ था। मौनी अमावस्या के अवसर पर यहां भगदड़ में तीस लोगों की मौत हो गई थी। करीब 60 लोग घायल हैं। 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। प्रशासन के अनुसार भीड़ बढ़ने के कारण हादसा हुआ था। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी और संगम किनारे लेटे लोगों पर भीड़ चढ़ गई थी।

3 फरवरी को होगा तीसरा अमृत स्नान

आपको बता दें कि, बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रविवार, 3 फरवरी 2025 को तीसरा अमृत स्नान होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पवित्र संगम में स्नान स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। महाकुंभ में चौथा महास्नान माघ पूर्णिमा के दिन यानी बुधवार, 12 फरवरी 2025 को किया जाएगा। महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 के दिन महाकुंभ का आखिरी महास्नान होगा। (Mahakumbh Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!