Google Analytics —— Meta Pixel

संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ का दौरा किया और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसे लेकर उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में जाकर धन्य हुआ। संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों अन्य लोगों की तरह मैं भी भक्ति की भावना से भर गया। मां गंगा सभी को शांति, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और सद्भाव का आशीर्वाद दें। PM मोदी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है।

यह भी पढ़ें:- आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

5 फरवरी सुबह 8 बजे तक गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में 37 करोड़ 48 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे। इनमें से 10 लाख कल्पवासी और 27.48 लाख अन्य तीर्थयात्री शामिल थे, जिन्होंने सुबह से ही पवित्र स्नान करना शुरू कर दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार 4 फरवरी 2025 तक महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 38 करोड़ 2 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। यह आयोजन अद्वितीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। (PM Modi on Mahakumbh)

बता दें कि हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ इस बार अभूतपूर्व भव्यता के साथ हो रहा है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की व्यापक व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में 233 वॉटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जो 24 घंटे बिना किसी बाधा के कार्यरत हैं। इन वॉटर एटीएम के माध्यम से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शुद्ध आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) जल प्राप्त कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 21 जनवरी 2025 से 1 फरवरी 2025 तक 40.85 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने इन वॉटर एटीएम का लाभ उठाया है। (PM Modi on Mahakumbh)

Back to top button
error: Content is protected !!