कांग्रेस का घोषणा पत्र हमारे अटल विश्वास पत्र का कॉपी पेस्ट है: CM विष्णुदेव साय

CM on Congress Manifesto: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हमारे अटल विश्वास पत्र का कॉपी पेस्ट है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है। पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने केवल लूट, अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और जनता के विश्वास को तोड़ते हुए विकास के नाम पर धोखा किया है।
यह भी पढ़ें:- संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं, जिसके साथ सियासत भी शुरू हो गई है। दरअसल, 3 फरवरी को अटल विश्वास पत्र नाम से बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसके बाद 5 फरवरी को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर बीजेपी का घोषणा पत्र कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया है, जिस पर पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू ने पलटवार किया है। (CM on Congress Manifesto)
हमने ने नहीं किया घोषणा पत्र का कॉपी पेस्ट: ताम्रध्वज साहू
उन्होंने कहा कि हम लोग किसी भी घोषणा पत्र का कॉपी पेस्ट नहीं करते हैं। हमको जो करना है वह बिंदु हमने दिया है। यह बीजेपी ने दिया है इसलिए हम कर रहे हैं ऐसी बात नहीं है। घोषणा पत्र हमारा कब से तैयार हो गया था। जारी करने में दो दिन विलंब हो गया, क्योंकि एक साथ जिला पंचायत जनपदों और नगरीय निकाय के चुनाव होने के कारण व्यस्त थे। इसलिए घोषणा पत्र जारी करने में 2 दिन विलंब हो गया, क्योंकि 4 फरवरी को ही स्क्रूटनी हुआ। इसलिए इसके बाद ही जारी करना हम लोगों ने उचित समझा। इसलिए 5 फरवरी को जारी किया है। (CM on Congress Manifesto)



