नगर पंचायत चुनाव : खरोरा में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की दी नसीहत

खरोरा : आगामी नगर पंचायत चुनाव (Chhattisgarh Nikay Chunav) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरु छाया भवन में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और विजय प्राप्त करने का संकल्प लिया।
भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से राज्य एवं केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है, और अब इसे खरोरा तक जोड़ने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय विकास को गति मिल सके। (Chhattisgarh Nikay Chunav)
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अवैध कब्जे और गैरकानूनी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को जवाब देने की अपील करते हुए कहा,
“ऐसे लोग चुनाव मैदान में हैं, जो जनता को भ्रमित कर वोट मांग रहे हैं। अब इन्हें सबक सिखाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
कमल के निशान पर एकजुटता से मतदान करने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने कहा कि चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन हमें कमल के फूल को विजयी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा, जिससे जनता में पार्टी के प्रति समर्थन और विश्वास बढ़े।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गुलाब टिकरिहा, नीलाम्बूज चंद्राकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एकजुट होकर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। (Chhattisgarh Nikay Chunav)



