निकाय चुनाव के बीच बढ़ी शराब तस्करी, अलग-अलग जिलों से 1 करोड़ से ज्यादा के शराब जब्त

Liquor Smuggling in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बीच शराब तस्करी बढ़ गई है। अलग-अलग जिलों से 1 करोड़ से ज्यादा के शराब जब्त किए गए हैं। पहला मामला बेमेतरा जिले का है, जहां 3 दिनों में मध्यप्रदेश के गोवा ब्रांड की 1240 पेटी शराब जब्त की गई है। आबकारी विभाग की टीम 5 फरवरी को 25 पेटी शराब पकड़ी थी। वहीं 6 फरवरी को बेरला पुलिस ने 445 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जब्त गांजे की कीमत 30 लाख से ज्यादा आंकी गई थी। जबकि 7 फरवरी को आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से एक कंटेनर में भरे 780 पेटी शराब को जब्त किया है।
यह भी पढ़ें:- सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करना: CM साय
जानकारी के मुताबिक शराब मध्यप्रदेश से आ रही थी, जिसकी कीमत 50 लाख 70 हजार रुपए हैं। वहीं 2 आरोपी इशाक शाह और फैजान हुसैन को गिरफ्तार करते हुए 22 लाख रुपए के कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक कंटेनर में थर्माकोल के बीच शराब छिपाई गई थी। दूसरा मामला कवर्धा का है, जहां MP की निर्मित 700 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। शराब को कंटेनर में भरकर ले जाया जा रहा था। मामले में इंदौर के रहने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। (Liquor Smuggling in Chhattisgarh)
बलौदाबाजार में भी 45 लाख के शराब जब्त
तीसरा मामला बलौदाबाजार का है, जहां जिला आबकारी विभाग और राज्य उड़न दस्ता की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से 700 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अवैध गोवा शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत 45 लाख 50 हजार रुपए हैं। वहीं एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिमगा के ताज ढाबा के पास कंटेनर को पकड़ा है। इससे पहले जिला आबकारी विभाग की टीम ने भाटापारा के धौराभाठा में 34 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 5 हजार बताई जा रही है। (Liquor Smuggling in Chhattisgarh)



