Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में 27 साल बाद खिल सकता है ‘कमल’, रुझानों में BJP को बहुमत, केजरीवाल समेत कई आप नेता पीछे

Dehli Election Result 2025: दिल्ली में 27 साल बाद ‘कमल’ खिल सकता है। दरअसल, रुझानों में भाजपा 44 सीट और आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं शुरुआती रुझानों से बीजेपी काफी उत्साहित है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमें लगता है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएगा, हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है और लगातार जो प्रतिक्रिया हमें मिल रही है उससे मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Dehli Election Result: 70 सीटों के लिए मतगणना जारी, रूझानों में BJP को बढ़त

दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल गोयल ने कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी में विश्वास दिखाया है। जनता ने नाकाम, नाकारा, झूठ और लूट की आम आदमी पार्टी की सरकार को नकार दिया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। मुझे पूरी उम्मीद है की कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से हम बड़े बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने हनुमान मंदिर, ग्रीन पार्क में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सनातनी लोग हैं। हम श्री राम, हनुमान जी और अपने माता-पिता के आशीर्वाद में विश्वास करते हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह से दिल्ली में रुझान दिख रहे हैं, जिस तरह से लोगों का मूड दिख रहा है, जिस तरह से दिल्ली 20 साल में पिछड़ गई है। (Dehli Election Result 2025)

दिल्ली के लोग अब विकास चाहते हैं: उपाध्याय 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब विकास चाहते हैं। दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी के सपने के साथ आगे बढ़ेगी और कमल खिलेगा। आम आदमी पार्टी-कांग्रेस ने पहले भी गठबंधन किया था, लेकिन इस बार भाजपा की आंधी में सभी गठबंधन उड़ जाएंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बहुत अच्छे अंतर और अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। दिल्ली की जनता चाहती है कि जिस तरह से अन्य राज्यों में भाजपा की सरकार काम कर रही है और विकास हो रहा है, उसी तरह का विकास दिल्ली में भी हो, इसीलिए दिल्ली की जनता दिल्ली को डबल इंजन की सरकार देने जा रही है। (Dehli Election Result 2025)

आज दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी: प्रवेश वर्मा 

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज दिल्ली के लिए अहम दिन है। आज दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी का साथ हमें मिलेगा। उनके विजन को साथ लेकर दिल्ली में बहुत अच्छे काम करने हैं। पटेल नगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राज कुमार आनंद ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि दिल्ली में बदलाव लाएं, दिल्ली को समृद्ध बनाए। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास समेत सभी शिकायतें दूर हों और बदलाव हो। निश्चित तौर पर इस बार कमल खिलेगा। आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने भी कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। (Dehli Election Result 2025)

दिल्ली में हमारी सरकार बन रही: शर्मा 

भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है, हम आरके पुरम में जीत रहे हैं और दिल्ली में भी हमारी सरकार बन रही है। अगले 3-4 घंटों में फैसला आ जाएगा। राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने रकाब गंज साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजौरी गार्डन सीट हम अच्छे अंतर से जीतेंगे। लगभग 50 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज़ करेगी। दिल्ली को AAP-दा ने आपदा बना कर रख दिया। अरविंद केजरीवाल के कल के पैंतरे स्पष्ट बता रहे थे कि वे चुनाव हार चुके हैं। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। (Dehli Election Result 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!