Google Analytics —— Meta Pixel

अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, बीजेपी और सपा के साख से जुड़ा है सीट, जानें कौन आगे ?

Milkipur By Election Result: उत्तरप्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें कि मिल्कीपुर में लोकसभा चुनाव में जीते सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद और बीजेपी के चंद्रभानु के बीच मुकाबला है। दोनों दलित वर्ग के पासी समाज से आते हैं। मिल्कीपुर में अगर भाजपा जीत जाती है तो 8 साल बाद ये सीट फिर से पार्टी के खाते में जाएगी। बड़ी बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा सीट पर बीजेपी 7 हजार वोट से सपा से हार गई थी। यह सीट बीजेपी और सपा के साख से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें:- Delhi Election Result 2025 : दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझान, BJP ने छुआ 50 का आंकड़ा, केजरीवाल अब भी पीछे

उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा जीत रही है। मैं मिल्कीपुर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। समाजवादी पार्टी जब भी हारती है तो बेबुनियाद आरोप लगाती है, प्रदेश की जनता यह बात भली-भांति जानती है। पूर्व भाजपा प्रवक्ता अवधेश पांडेय ने कहा कि अयोध्या में सपा ने राम का अपमान किया। जनता उसका बदला लेगी। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी। हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। (Milkipur By Election Result)

भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे: अवधेश 

उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे, लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। इसके बावजूद भाजपा हारेगी। सपा का उम्मीदवार जीतेगा। बता दें कि मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद सपा विधायक थे। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाया, जो अयोध्या यानी फैजाबाद से सांसद बन गए। तब से यह सीट खाली थी। मिल्कीपुर में दिसंबर 2024 में ही उपचुनाव होने थे, लेकिन भाजपा नेता गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी। इसमें उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। हालांकि बाद में उन्होंने याचिका वापस ले ली थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। (Milkipur By Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!