Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Election Result: बीजेपी ने 48 सीटों पर दर्ज की जीत, 62 से 22 सीटों पर सिमटी आम आदमी पार्टी 

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी 62 से 22 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस को लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने 1993 में 53 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। तब 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज CM बनाए गए थे। इस बार के चुनाव में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र कुमार जैन, सौरभ भारद्वाज जैसे आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता हार गए हैं। 

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh News : जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कई गंभीर, प्रशासन में मचा हड़कंप

वहीं मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई है। गोपाल राय भी बाबरपुर सीट से जीत गए हैं। इसके साथ ही चुनाव से पहले AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत भी बिजवासन सीट से जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है। उनके मार्गदर्शन में हमने यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ा है। यह अब 2015 वाली AAP और अरविंद केजरीवाल नहीं है। दिल्ली की जनता ने यह साबित कर दिया है कि झूठ की राजनीति लंबे समय तक नहीं चल सकती है। मुझे पूरा यकीन था कि इस बार AAP जा रही है। भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि भाजपा को जो यह जीत मिली है वह दिल्ली की जनता का सोचा समझा निर्णय है। पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता ने 2 सरकारों को देखा है। (Delhi Election Result)

मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर: कमलजीत

सांसद कमलजीत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को केंद्र से मिलने वाले लाभ भी नहीं मिलने दिए थे। दिल्ली की जनता ने सोच-समझकर भाजपा को अपना बहुमत दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों से दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर थे। आज दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई है। अरविंद केजरीवाल अपनी कमियों के आरोप दूसरों पर लगाने में माहिर थे। उन्हें केवल अपने से मतलब है दिल्ली से नहीं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है। (Delhi Election Result)

मोदी के नेतृत्व में विश्वास और विकास की जीत: सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास और विकास की जीत है। दिल्ली की जनता ने भरोसा जताया है कि अगर दिल्ली विकसित राजधानी बनेगी तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार से तंग आकर उन्हें बाहर किया है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दिल्ली की जीत ऐसी पार्टियों के लिए एक सबक है, जो जनता से झूठे वादे करते हैं और उनको पूरा नहीं करते हैं। यह दिल्ली की जनता का विवेकपूर्ण निर्णय है। मैं सबको बधाई देना चाहता हूं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि AAP के प्रति दिल्ली के आम आदमी ने अपनी नाराजगी का इजहार किया है।इस नाराजगी का असर पंजाब और अन्य राज्यों में भी दिखेगा। (Delhi Election Result)

झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम: CM योगी

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं दिल्ली के मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का चुनाव था। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर, उनकी विकास की नीतियों पर अपना विश्वास जताया है। सभी विजयी प्रत्याशियों को बहुत बधाई। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि मैं दिल्ली में विजयी हुए सभी भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है। अब हमारी राष्ट्रीय राजधानी भी विकास, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ ले पाएगी। पिछले 11 सालों से जो स्थिति दिल्ली में पैदा की गई थी, उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले 11 सालों से दिल्ली के लोग त्रस्त थे। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास किया है। आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को भाजपा की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। (Delhi Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!