Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में 8 लोगों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने किया जांच कमेटी का गठन

CG Congress Investigation Committee: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक के बाद एक 8 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि शराब पीने से सभी की मौत हुई है। मामले को लेकर कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जो ग्रामीणों की मौत की जांच करेगी। कमेटी पता लगाएगी कि ग्रामीणों की मौत कैसे हुई। विधायक दिलीप लहरिया को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। जबकि विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ कई पदाधिकारियों को कमेटी का सदस्य बनाया है।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में कांग्रेस को तीसरी बार मिला ‘जीरो’, पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव ने कहा- EVM से नहीं होनी चाहिए वोटिंग

कांग्रेस ने ग्रामीणों की मौत को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जांच कमेटी के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हुई है। 4 लोग गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव प्रभावित करने बड़ी मात्रा में दूसरे राज्य से शराब मंगाई जा रही है। प्रदेश में सरकार के बिना जानकारी एक पौवा शराब भी नहीं आ सकती है। जहरीली शराब लोगों के पास कैसे उपलब्ध हुई। बेमेतरा और कवर्धा में भारी मात्रा में शराब पकड़ाया है। आखिर बॉर्डर पार कर कैसे प्रदेश के अंदर शराब आई। उन्होंने कहा पुलिस, आबकारी विभाग और भाजपा नेताओं के संरक्षण में शराब की सप्लाई हो रही है। हर गली-मोहल्ले में शराब परोसी जा रही है। राज्य सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। (CG Congress Investigation Committee)

छत्तीसगढ़ में शराब की तस्करी बढ़ी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बीच शराब तस्करी बढ़ गई है। अलग-अलग जिलों से 1 करोड़ से ज्यादा के शराब जब्त किए गए हैं। पहला मामला बेमेतरा जिले का है, जहां 3 दिनों में मध्यप्रदेश के गोवा ब्रांड की 1240 पेटी शराब जब्त की गई है। आबकारी विभाग की टीम 5 फरवरी को 25 पेटी शराब पकड़ी थी। वहीं 6 फरवरी को बेरला पुलिस ने 445 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जब्त गांजे की कीमत 30 लाख से ज्यादा आंकी गई थी। जबकि 7 फरवरी को आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से एक कंटेनर में भरे 780 पेटी शराब को जब्त किया है। (CG Congress Investigation Committee)

कवर्धा में 700 पेटी शराब जब्त

जानकारी के मुताबिक शराब मध्यप्रदेश से आ रही थी, जिसकी कीमत 50 लाख 70 हजार रुपए हैं। वहीं 2 आरोपी इशाक शाह और फैजान हुसैन को गिरफ्तार करते हुए 22 लाख रुपए के कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक कंटेनर में थर्माकोल के बीच शराब छिपाई गई थी। दूसरा मामला कवर्धा का है, जहां MP की निर्मित 700 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। शराब को कंटेनर में भरकर ले जाया जा रहा था। मामले में इंदौर के रहने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। (CG Congress Investigation Committee)

बलौदाबाजार में भी 45 लाख के शराब जब्त

तीसरा मामला बलौदाबाजार का है, जहां जिला आबकारी विभाग और राज्य उड़न दस्ता की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से 700 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अवैध गोवा शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत 45 लाख 50 हजार रुपए हैं। वहीं एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिमगा के ताज ढाबा के पास कंटेनर को पकड़ा है। इससे पहले जिला आबकारी विभाग की टीम ने भाटापारा के धौराभाठा में 34 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 5 हजार बताई जा रही है। (CG Congress Investigation Committee)

Back to top button
error: Content is protected !!