Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में थमा चुनाव प्रचार, आज डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे प्रत्याशी

Municipal Body Election 2025: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में चुनाव प्रचार थम गया है। ऐसे में अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। बता दें कि कल यानी 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ में मतदान होगा, जिसके नतीजे 15 फरवरी को आएंगे। निकाय चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने जमकर प्रचार किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 नगर निगमों में 8 रोड शो और 4 आम सभा को संबोधित किया। इसी तरह कैबिनेट मंत्रियों ने कई जिलों में प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार किया। इधर, कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव और PCC चीफ दीपक बैज ने कमान संभाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार पर जमकर आरोप लगाए। हालांकि CM साय और कैबिनेट मंत्रियों इसका बराबर जवाब दिया।

यह भी पढ़ें:- बीजापुर मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, CM साय ने कहा- अब गनतंत्र से गणतंत्र की ओर आगे बढ़ रहा बस्तर

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। मतदाता अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।  अगर कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उनके लिए 18 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 18 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। (Municipal Body Election 2025)

ये है 18 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र सरकार या राज्य सरकार या लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों, डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केन्द्र या राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल से जारी 10वीं और 12वीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौंसिल से अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, महाविद्यालय या विद्यालय से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से सॉफ्टवेयर एसईसी-ईआर की ओर से ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। (Municipal Body Election 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!