Google Analytics —— Meta Pixel

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर किए भद्दे कमेंट, मचा बवाल

Youtuber Ranveer Allahbadia: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना का कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ फिर विवादों में है। दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अलाहबादिया ने शो में पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर भद्दे कमेंट किए हैं, जिसे लेकर बवाल मच गया है। रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के आयोजकों के खिलाफ मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बीच मुंबई पुलिस इंडियाज गॉट लैटेंट की खार स्टूडियो पहुंची, जहां उन्होंने जांच पड़ताल किया।

यह भी पढ़ें:- PM Modi France Visit : ‘पेरिस में आपका स्वागत है मेरे दोस्त’, पीएम मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का ट्वीट, आज AI शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

बॉम्बे हाईकोर्ट के एडवोकेट आशीष राय की शिकायत के बाद मुंबई के खार थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं असम में भी FIR दर्ज कराई गई। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि मेरा कमेंट अनुचित था। फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जॉनर नहीं है। मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं। कई लोगों ने पूछा क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा, जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं देना चाहूंगा। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। जजमेंट में मुझसे गलती हुई, जो मैंने बोला वो कूल नहीं था। मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें। (Youtuber Ranveer Allahbadia)

PM मोदी ने किया था सम्मानित

बता दें कि अलाहबादिया को 2024 में PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में सम्मानित किया था। उन्हें डिसरप्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। इधर, नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन यानी NHRC ने यूट्यूब को पत्र लिखकर इस एपिसोड को प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। NHRC के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि यूट्यूब से संबंधित एपिसोड-वीडियो को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसी सामग्री को हटाने से पहले, आपको संबंधित पुलिस अधिकारियों को चैनल और विशिष्ट वीडियो का विवरण प्रस्तुत करना होगा, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए FIR दर्ज की गई है। इस संबंध में एक कार्रवाई रिपोर्ट इस पत्र के जारी होने की तारीख से तीन दिनों के भीतर आयोग को प्रस्तुत की जाएगी। (Youtuber Ranveer Allahbadia)

असम के CM ने भी दी जानकारी

NHRC अध्यक्ष कानूनगो ने कहा कि यूट्यूब को भेजी गई शिकायत में शो के जरिए नकारात्मकता, भेदभाव, धार्मिक, सांस्कृतिक असहिष्णुता, महिलाओं-बच्चों के प्रति अपमानजनक और अश्लील बातों के प्रसारण को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई है। इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर शो अश्लील और भद्दी सामग्री प्रसारित करता है और भ्रामक संदेश फैलाकर समाज में गलत मानसिकता को बढ़ावा देता है। असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मामले को लेकर राज्य में FIR की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर- आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नामक एक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में FIR दर्ज की है। गुवाहाटी क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। (Youtuber Ranveer Allahbadia)

पहले भी विवादों में रहा है शो

यह एपिसोड 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद बवाल मच गया। इस शो में बोल्ड कॉमेडी कंटेंट होता है। इस शो के दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इस शो में पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर ऐसी बातें कही गई, जिनका जिक्र नहीं किया जा सकता है। समय रैना के शो के हर एपिसोड को यूट्यूब पर औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते हैं। समय और बलराज घई को छोड़कर इस शो के हर एपिसोड में जज बदलते रहते हैं। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलता है। कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकेंड दिया जाता है। इससे पहले शो की कंटेस्टेंट ने कहा था कि अरुणाचल के लोग डॉग मीट खाते हैं, जिसे लेकर भी FIR दर्ज हुआ था। (Youtuber Ranveer Allahbadia)

Back to top button
error: Content is protected !!